Indore News: इंदौर के देवास नाका में सीवरेज खुदाई में निकली मिट्टी डाली सड़क पर, भारी ट्रक फंस रहे

Indore News: इंदौर के देवास नाका में सीवरेज खुदाई में निकली मिट्टी डाली सड़क पर, भारी ट्रक फंस रहे

इंदौर के देवास नाका क्षेत्र के एसआर कंपाउंड में कई बड़े गोदाम हैं। रोजाना यहां सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही होती है, लेकिन अब ट्रक चालक गोदामों तक जाने से इनकार कर रहे हैं, क्योंकि ट्रक फंस रहे हैं। इस इलाके में नगर निगम ने सड़क निर्माण से पहले सीवरेज लाइन डालने का फैसला लिया है।

अमृत प्रोजेक्ट-2 के तहत इस प्रोजेक्ट का ठेका जिस एजेंसी ने लिया है, उसने पाइप लाइन खोदने से निकली मिट्टी सड़क पर ही फैला दी। अब बारिश में वो मिट्टी मुसीबत बन रही है। सड़क दलदल के समान हो गई है। लोग दोपहिया वाहनों से नहीं जा पा रहे हैं। जो ट्रक गोदामों तक जा रहे हैं, उनके पहिए भी कीचड़ में एक-डेढ़ फीट तक धंस रहे हैं और बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है।

 

व्यापारी सौरभ द्विवेदी का कहना है कि क्षेत्र में सड़क नहीं है। हर बार बारिश में इसी तरह के हालात बनते हैं, लेकिन इस बार स्थिति कुछ ज्यादा बिगड़ी है, क्योंकि निर्माण एजेंसी ने मिट्टी सड़क पर डाल दी है। यहां जो सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है, उसे भी भविष्य में खतरा होने वाला है, क्योंकि एजेंसी लाइन के ऊपर मुरम नहीं बिछा रही है। गड्ढे भरने में लापरवाही की जा रही है। यहां गलियों में भी भारी ट्रकों की आवाजाही रहती है। भविष्य में ट्रकों के बोझ से लाइनों के टूटने का खतरा बना रहेगा।

क्रेन की मदद से निकाल रहे वाहन

कीचड़ के कारण रोज एसआर कंपाउंड में वाहन फंस रहे हैं, जिन्हें ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है। वाहनों के फंसने के कारण दूसरे ट्रक गोदामों तक नहीं जा पा रहे हैं। इस कारण सड़कों पर भी वाहनों की कतार लग रही है। रोज आ रही परेशानी से नाराज ट्रांसपोर्टर और व्यापारी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

Source link
#Indore #News #इदर #क #दवस #नक #म #सवरज #खदई #म #नकल #मटट #डल #सडक #पर #भर #टरक #फस #रह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *