हरदा में एबीवीपी का डीईओ कार्यालय घेराव:  स्कूल बसों की सुरक्षा और फीस समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन – Harda News

हरदा में एबीवीपी का डीईओ कार्यालय घेराव: स्कूल बसों की सुरक्षा और फीस समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन – Harda News

हरदा में एबीवीपी का डीईओ कार्यालय घेराव:  स्कूल बसों की सुरक्षा और फीस समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन – Harda News


हरदा में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन से पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी स्कूल से डीईओ कार्यालय तक रैली निकाली। जब कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कुछ छात्र नेता गेट पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। स्कूल बसों की सुरक्षा और फीस का उठाया मुद्दा परिषद के पदाधिकारियों ने डीईओ डीएस रघुवंशी को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।नगर मंत्री निकुंज शर्मा ने बताया कि जिले की अधिकांश स्कूल बसों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में रहती है। उन्होंने स्कूल बसों में महिला स्टाफ की अनिवार्य नियुक्ति, ओवरलोड ऑटो और वैन चालकों पर कार्रवाई तथा उनकी गति तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बस और स्कूल में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। निजी स्कूलों पर लगाए आरोप एबीवीपी ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल सरकार द्वारा तय फीस से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को तय दुकानों से ड्रेस और पाठ्य सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। परिषद ने मामले की जांच कर दोषी स्कूलों पर कार्रवाई और उनकी मान्यता रद्द करने की मांग की। इसके अलावा सरकारी और निजी स्कूलों की जर्जर इमारतों का निरीक्षण कर उन्हें सुधारने की मांग भी की। सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड की भी मांग परिषद ने स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पानी की टंकियों का निरीक्षण, बिना परमिट चल रही बसों पर रोक, हर बस और स्कूल में लाइव सीसीटीवी कैमरे तथा निजी स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की मांग की। साथ ही निजी स्कूलों के शिक्षकों को समय पर नियमानुसार वेतन देने की भी मांग उठाई। परिषद ने कहा कि यदि तय समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बारिश से 300 छात्र परीक्षा नहीं दे सके बीती रात हुई तेज बारिश से जिले की कई नदियां और नाले उफान पर आ गए। इससे कई सड़कें बंद हो गईं और करीब 300 विद्यार्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके। विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय और कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देकर मांग की है कि परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए, ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष खराब न हो।

Source link
#हरद #म #एबवप #क #डईओ #करयलय #घरव #सकल #बस #क #सरकष #और #फस #समत #कई #मदद #क #लकर #परदरशन #Harda #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *