कुएं की पाल पर सोता युवक उसीमें गिरा:  70 फीट अंदर से बाहर निकालने जेसीबी बुलाई; SDERF टीम ने किया रेस्क्यू – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खामनी में शराब के नशे में एक युवक 70 फीट गहरे सरकारी कुएं में गिर गया। यह घटना शनिवार सुबह की है। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दोपहर तक युवक को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका है। यह घटना शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार, युवक सुबह करीब 10:19 बजे कुएं में गिरा। वह कुएं की पाल पर सोया हुआ था और उठते समय पास के एक गड्ढे में गिरने के बाद कुएं में जा गिरा। शाहपुर थाना सब इंस्पेक्टर अलीम उद्दीन ने बताया कि कुआं लगभग 70 फीट गहरा है, जिसमें करीब 50 फीट तक पानी भरा है। युवक पानी के अंदर चला गया और दिखाई नहीं दे रहा है। कुएं के अंदर झाड़ियां होने के कारण भी बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एसडीईआरएफ की टीम जेसीबी की मदद से युवक को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। दोपहर से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान तीन घंटे से अधिक ज्यादा समय में भी नहीं निकाला जा सका। युवक खामनी गांव का ही निवासी बताया जा रहा है।

Source link
#कए #क #पल #पर #सत #यवक #उसम #गर #फट #अदर #स #बहर #नकलन #जसब #बलई #SDERF #टम #न #कय #रसकय #Burhanpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *