![]()
अशोकनगर जिले में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। मध्यप्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन ने शनिवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया। एसोसिएशन का कहना है कि विरोध करने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है। एसोसिएशन के जिला प्रभारी सावन बैरागी ने बताया कि बिजली कानून-2003 के तहत उपभोक्ताओं को अपनी अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर न लगवाने का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री लोकसभा में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं होने की बात कह चुके हैं। रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट का आरोप ज्ञापन में शुक्रवार को शहर की विनीत टॉकीज वाली गली में हुई एक घटना का भी उल्लेख किया गया है। एसोसिएशन के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक सुनील कुमार जैन ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया था। आरोप है कि इस दौरान बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक की मांग
एसोसिएशन ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान किसी भी उपभोक्ता के साथ जबरदस्ती, धमकी या मारपीट नहीं होने देने और उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग भी की है।
Source link
#बन #सहमत #लगए #ज #रह #समरट #मटर #अशकनगर #म #उपभकत #एससएशन #न #लगए #गभर #आरप #रक #लगन #क #मग #क #Ashoknagar #News


