एमपी में पुलिस भर्ती बोर्ड का जल्द होगा गठन, 10 हजार पदों पर भर्ती होगी शुरू, मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

एमपी में पुलिस भर्ती बोर्ड का जल्द होगा गठन, 10 हजार पदों पर भर्ती होगी शुरू, मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

डीएसपी से नीचे के सभी पदों पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन शीघ्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार रात को समीक्षा बैठक के दौरान इसे ह…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 10:41:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 07:56:02 AM (IST)

एमपी में पुलिस भर्ती बोर्ड का जल्द होगा गठन, 10 हजार पदों पर भर्ती होगी शुरू, मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में युवाओं के लिए बंपर मौका। (AI Generated)

HighLights

  1. एमपी पुलिस भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
  2. आरक्षक समेत 10 हजार पदों पर भर्ती को हरी झंडी
  3. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में युवाओं के लिए बंपर मौका

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। डीएसपी से नीचे के सभी पदों पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन शीघ्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार रात को समीक्षा बैठक के दौरान इसे हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

10 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

साथ ही पुलिस आरक्षक के 7500 सहित कुल 10 हजार पदों पर भर्ती भी जल्द शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जो कई माह से लंबित था। सीएम ने जल्द भर्ती शुरू करने के लिए कहा है।

डेढ़ वर्ष से लंबित था बोर्ड गठन का प्रस्ताव

बता दें कि भर्ती बोर्ड बनाने और पुलिस आरक्षकों के 22 हजार 500 पदों पर भर्ती की घोषणा खुद सीएम ने की थी। बोर्ड के गठन का प्रस्ताव डेढ़ वर्ष पहले पुलिस मुख्यालय ने शासन को भेजा था। तभी से यह लंबित था।

यह भी पढ़ें- MP के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को मिले नए शिक्षक, 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी

सेफ सिटी और साइबर थानों को लेकर अहम चर्चा

बैठक में सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत एक लाख कैमरे लगाने, सभी जिलों में एक-एक साइबर थाना खोलने, काउंटर टेररिज्म सेंटर बनाने सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अधिकतर प्रस्ताव बजट के अभाव में अटके हैं। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना और वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Source link
#एमप #म #पलस #भरत #बरड #क #जलद #हग #गठन #हजर #पद #पर #भरत #हग #शर #मखयमतर #न #द #हर #झड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *