खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्त सत्यसाई चौराहे पर इतना बड़ा गड्ढा हो चुका है कि वो अब राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। बारिश का पानी भरने से गड्ढा किसी छोटे तालाब जैसा नजर आ रहा है और उसकी गहराई का अंदाजा इस प्रकार लगाया जा सकता है कि वो दोपहिया वाहन से बडा नजर आ रहा है। कई बार आसपास जगह नही होने से दोपहिया वाहन चालक गड्ढे के बीच से गुजरते समय संभल-संभलकर निकल रहे हैं, जबकि पीछे से आते वाहन जाम में फंस रहे हैं।

2 of 4
गिरने का बना रहता है खतरा
– फोटो : amar ujala
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो रोजाना इस मार्ग से कार्यालय, बाजार और स्कूल की ओर जाते हैं। गड्ढे से बचने के लिए वाहन चालक अचानक कट मार रहे हैं, जिससे टक्कर और फिसलने का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर गड्ढा केवल परेशानी नहीं, बल्कि हादसे को खुला निमंत्रण है, यह गड्ढा इतना बड़ा है कि अगर जरा सी चूक हो गई तो यह दुर्घटना कारण हो सकता ह। सत्यसाई चौराहे पर वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। निपानिया से लेकर सत्यसाई तक वाली सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे हैं।

3 of 4
इस सड़क से जाते है स्कूली बच्चे
– फोटो : amar ujala
विजय नगर चौराहा के पास यह गड्ढा बता रहा है कि अफसर हादसों के प्रति कितने जिम्मेदार है। जिस जगह यह गड्ढा है। वहां से रोज हजारों स्कूली बच्चे गुजरते है।

4 of 4
ये जानलेवा गड्ढा इंदौर की कई सड़कों पर बन गए।
– फोटो : amar ujala
शहर के देवास नाके से लेकर लसूडिया तक कई जगह पर सड़क एक तरफ कीचड़ के साथ गड्ढे भी नजर आ रहे है, कीचड़ होने से वाहन फिसलने का खतरा बढ़ जाता है, वाहन चालकों को काफी संभाल कर वाहन चलाना पड़ रहे हैं। शनिवार को यहां घंटो ट्रैफिक जाम में वाहन चालक फंसे भी रहे।
Source link
#Indore #News #जरस #चक #पड #सकत #ह #भर #इदर #क #सडक #पर #गडढ #क #जल #बढ #हदस #क #डर #दख #तसवर



