Indore News:राजा के परिजनों ने कहा- शिलांग पुलिस की गलतियों का फायदा उठा रही सोनम

Indore News:राजा के परिजनों ने कहा- शिलांग पुलिस की गलतियों का फायदा उठा रही सोनम

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अपने पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी है। कोर्ट के इस फैसले से राजा रघुवंशी के परिजन दुखी हैं और शिलांग पुलिस की लापरवाही को लेकर नाराज भी हैं।

 

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि जब शिलांग पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया था, तब रिपोर्ट दर्ज करते समय गलत धारा लिख दी गई। शिलांग पुलिस की इसी गलती का फायदा सोनम उठा रही है। इसी आधार पर उसे जमानत मिली है, जबकि उसने हत्या करना कबूल किया है।

हत्या के बाद सोनम भागकर इंदौर आ गई थी और एक फ्लैट में रुकी थी। जमानत पर जेल से बाहर रहने के कारण वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है।विपिन ने कहा कि सोनम ने जघन्य अपराध किया है। उसे तो फांसी की सजा होनी चाहिए, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर है।

 

बदल गई गलती से धारा

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम दस माह से जेल में बंद थी, लेकिन पिछले दिनों निचली अदालत ने उसकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे जमानत दे दी, क्योंकि गिरफ्तारी के दस्तावेज में हत्या से संबंधित धारा 103(1) के बजाय धारा 403(1) लिख दी गई थी। इसे आधार बनाकर सोनम के वकील ने जमानत आवेदन प्रस्तुत किया था।

शिलांग पुलिस ने बाद में इस मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की, लेकिन हाईकोर्ट ने जमानत रद्द नहीं की और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस तकनीकी गलती को आधार मानते हुए जमानत बरकरार रखी।

Source link
#Indore #Newsरज #क #परजन #न #कह #शलग #पलस #क #गलतय #क #फयद #उठ #रह #सनम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *