कुएं में टुकड़ों में मिला भालू का शव:  वयस्क नर भालू का सिर धड़ से अलग था; वन विभाग ने अंतिम संस्कार कराया – Balaghat (Madhya Pradesh) News

कुएं में टुकड़ों में मिला भालू का शव: वयस्क नर भालू का सिर धड़ से अलग था; वन विभाग ने अंतिम संस्कार कराया – Balaghat (Madhya Pradesh) News

कुएं में टुकड़ों में मिला भालू का शव:  वयस्क नर भालू का सिर धड़ से अलग था; वन विभाग ने अंतिम संस्कार कराया – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट के खैरलांजी वन परिक्षेत्र के पिपरटोला गांव में वन्यजीव के प्रति क्रूरता का मामला सामने आया है। वन विभाग ने एक कुएं से एक भालू का शव टुकड़ों में बरामद किया है। घटना के बाद वन विभाग जांच में जुट गया है। घटना शनिवार शाम 5 बजे की है, जब किसान जियालाल धुर्वे के खेत में मृत भालू के अवशेष देखे गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.सी. वासनिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृत वयस्क नर भालू का सिर धड़ से अलग था शव को कुएं से बाहर निकालने पर अधिकारी और ग्रामीण वन्यजीव के साथ हुई क्रूरता देखकर स्तब्ध रह गए। मृत वयस्क नर भालू का सिर धड़ से अलग था, उसके चारों पैर कटे हुए थे और आगे के दोनों पंजों के नाखून भी गायब थे। शव लगभग छह से सात टुकड़ों में था। शव की स्थिति से आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने भालू की हत्या करने के बाद उसकी पहचान और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़े कर कुएं में फेंक दिया था। वन अधिकारियों के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वन विभाग ने भालू का अंतिम संस्कार कराया घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीओ, डीएफओ और सीसीएफ को सूचित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी खेत के पास ही गिरते पानी के बीच तिरपाल लगाकर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद वन विभाग ने भालू का अंतिम संस्कार कराया। परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डॉग स्क्वॉड से मिले सुराग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Source link
#कए #म #टकड #म #मल #भल #क #शव #वयसक #नर #भल #क #सर #धड #स #अलग #थ #वन #वभग #न #अतम #ससकर #करय #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *