खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘परिणीता’ से लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखना उनके लिए आसान नहीं था। जानें कैसे मिली थी उन्हें फिल्म ‘परिणीता’?
2 of 5
फिल्म ‘परिणीता’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘परिणीता’ के लिए दिया था ऑडिशन
आईएनएस की एक खबर के अनुसार, सिमी गरेवाल के टॉक शो में विद्या बालन ने उस पल को याद किया, जब उन्हें इस फिल्म ‘परिणीता’ के लिए चुना गया था। विद्या ने बताया कि वे इस फिल्म के लिए कई ऑडिशन दे चुकी थीं और उन्हें लगभग लग रहा था कि वे रिजेक्ट हो चुकी हैं।
3 of 5
विद्या बालन
– फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
कैसे मिली थी फिल्म ‘परिणीता’
विद्या ने बताया, ‘मैं मशहूर सिंगर एनरिक के एक कॉन्सर्ट में थी। मैंने अपना फोन बंद कर रखा था, ताकि कोई परेशान न करे। मेरे साथ मेरा एक दोस्त था, जो फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप सरकार को जानता था। जब प्रदीप सरकार ने मेरे दोस्त को फोन किया और पूछा कि विद्या कहां है? तब मैंने फोन पर बात की, तो उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा मुझसे बात करना चाहते हैं।’
4 of 5
विद्या बालन
– फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
प्रोड्यूसर ने दी खुशखबरी
विद्या को लगा कि वे फोन पर प्यार से उन्हें यह कहेंगे कि ‘तुम्हें यह रोल नहीं मिला’। लेकिन तभी विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे कहा, ‘विद्या बालन, तुम ही मेरी परिणीता हो। मैं बस तुम्हारा बेस्ट टेस्ट ले रहा था। मुझे तुम पर पूरा भरोसा है कि तुम हमारा नाम रोशन करोगी।’
5 of 5
फिल्म ‘परिणीता’
– फोटो : सोशल मीडिया
किस पर आधारित थी फिल्म ‘परिणीता’
फिल्म ‘परिणीता’ साल 1914 के एक मशहूर बंगाली उपन्यास ‘परिणीता’ पर बनी थी, जिसे शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था। इस फिल्म से डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने अपने करियर की शुरुआत की थी। विधु विनोद चोपड़ा की बनाई इस फिल्म में विद्या बालन के साथ सैफ अली खान और संजय दत्त मुख्य किरदारों में थे। यह फिल्म 10 जून 2005 को रिलीज हुई थी।