इंदौर में बिजली के खंभे में फैले करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन अन्य को भी लगा झटका

इंदौर में बिजली के खंभे में फैले करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन अन्य को भी लगा झटका

देवास नाका स्थित एसआर कंपाउंड में शनिवार सुबह बिजली के खंभे में फैले करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रहवासियों ने ड्रेनेज लाइन निर्माण क…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 01:31:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 01:31:36 PM (IST)

इंदौर में बिजली के खंभे में फैले करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन अन्य को भी लगा झटका
एसआर कम्पाउंड में ड्रेनेज के लिए खोदे गए गडढे व उसमें भरे पानी को दिखाते रहवासी। प्रमोद पुत्र रमेश प्रजापति  की करंट लगने से हुई मौत। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. लापरवाही का आरोप : ड्रेनेज लाइन की खोदाई के दौरान डंपर की टक्कर से झुक गया था खंभा
  2. हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की
  3. एसआर कंपाउंड में अमृत योजना के तहत ड्रेनेज लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवास नाका स्थित एसआर कंपाउंड में शनिवार सुबह बिजली के खंभे में फैले करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रहवासियों ने ड्रेनेज लाइन निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

आरोप है कि खोदाई के दौरान डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा झुक गया था, जिससे वर्षा के पानी और आसपास की गीली मिट्टी में करंट फैल गया। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

घटना शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे की है। समसपुर (सागर) निवासी 21 वर्षीय प्रमोद पुत्र रमेश प्रजापति की मौत हुई है। प्रमोद अपने भाई छोटू के साथ मांगलिया स्थित गंगा घाटी में रहता था और लसूड़िया थाना क्षेत्र के पास स्थित एक पैकेजिंग कंपनी में नौकरी करता था।

शनिवार सुबह वह साथी सुनील सेन के साथ कंपनी जा रहा था। एसआर कंपाउंड में अमृत योजना के तहत ड्रेनेज लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। इसी कारण प्रमोद का स्कूटर आगे नहीं जा सका और वह सुनील के साथ पैदल निकलने लगा।

जैसे ही उसने गीली मिट्टी पर पैर रखा, वह फिसलकर पानी में गिर गया। पानी में करंट फैला हुआ था। करंट लगते ही वह बिजली के खंभे से चिपक गया और बेहोश हो गया। उसे बचाने की कोशिश में सुनील को भी करंट का झटका लगा। संयोग से उसी समय बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिसके बाद लोगों ने प्रमोद को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रहवासियों ने जताया विरोध

रहवासियों ने बताया कि घटना में तीन अन्य युवक भी करंट की चपेट में आए, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। सुनील का आरोप है कि डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची। सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद सुभाष सोलंकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सोलंकी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने पूरे एसआर कंपाउंड की सड़क खोदकर छोड़ दी थी। रात में मिट्टी से भरे डंपर डाले गए थे। इसी दौरान डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा झुक गया, जिससे करंट फैल गया और समय रहते किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। टीआइ राजकुमार यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। हादसे में लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

हमारी जेसीबी से बिजली पोल को नहीं लगी टक्कर

हमारी कंपनी निगम के अमृत 2 प्रोजेक्ट के तहत एसआर कम्पाउंड सहित आसपास के इलाके में सीवरेज लाइन डालने का काम कर रही है। जहां दुर्घटना हुई, उस स्थान हमारी कंपनी की जेसीबी से किसी पोल की टक्कर नहीं हुई है। इसकी जानकारी हमने नगर निगम के अफसरों को भी दी है। –एस प्रभु, प्रोजेक्ट मैनेजर, इको प्रोटेक्शन

निगम की जेसीबी से विद्युत पोल पर हुई टक्कर से केबल टूटी

क्षेत्र में सड़क पर पानी भरा हुआ है। पता चला कि नगर निगम ने वहां पर जेसीबी से पानी निकालने के लिए कोई काम शुरू किया। उसी की जेसीबी ने खंभे पर टक्कर मारी और केबल ब्रेक कर दी। उसी से करंट खंभे में फैलने की आशंका है। काम करने से पूर्व व खंभे में टक्कर मारने के बाद भी निगम ने बिजली कंपनी को सूचना नहीं दी। दुर्घटना के बाद पुलिस से जानकारी मिली। मामले पर जांच कर रहे हैं और निगम के दोषी जिम्मेदारों पर बिजली कंपनी भी प्रकरण दर्ज करवाएगी। -मनेंद्र गर्ग, अधीक्षण यंत्री, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

Source link
#इदर #म #बजल #क #खभ #म #फल #करट #क #चपट #म #आन #स #यवक #क #मत #तन #अनय #क #भ #लग #झटक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *