![]()
भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे स्मरण पखवाड़े के तहत निवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक जैन ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाने पर भी जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया ने अपने संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और आदर्शों को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने का आग्रह किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया, सुरेश तिवारी, महेश झारखड़िया, गनेशीलाल नायक, आकाश अग्रवाल, आनंद मिश्रा, मंगेश रामपुरिया, विवेक तौमर, हेमा बुखारिया, नीलू खटीक, रोहिन राय, बृजेंद्र पाल, राजेश साहू, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जैन ने किया। सम्मेलन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Source link
#नवड #म #भजप #क #करयकरत #सममलन #ड #शयम #परसद #मखरज #समरण #पखवड #म #सगठन #मजबत #करन #क #सदश #दय #Niwari #News


