![]()
दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के 70 करोड़ रुपए की कथित खरीद-फरोख्त के आरोप पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने से चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को 70 करोड़ रुपए का प्रलोभन देकर खरीदने की कोशिश की थी। नरोत्तम बोले- जरूरत पड़ी तो CCTV फुटेज भी दिखाएंगे कांग्रेस के आरोपों पर रविवार को पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रावतपुरा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिना किसी का नाम लिए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दल बदलने में माहिर हैं, लेकिन भाजपा अच्छी तरह जानती है कि किसे पार्टी में शामिल करना है और किसे नहीं। उन्होंने दावा किया कि संबंधित लोग भाजपा नेताओं के घर-घर तक पहुंचे थे। यदि इस बात से इनकार किया जाता है तो भाजपा के पास इसके सीसीटीवी फुटेज भी हैं। जरूरत पड़ने पर मंच लगाकर इन्हें जनता के सामने दिखाया जाएगा। भाजपा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाकर चुनावी माहौल प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। वहीं कांग्रेस अपने आरोपों पर कायम है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही दतिया में चुनावी मुकाबला अब केवल संगठन और रणनीति तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दोनों दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।
Source link
#दतय #उपचनव #करड #स #शर #हई #सयस #जग #कगरस #क #आरप #पर #भजप #क #पलटवर #नरततम #बल #घरघर #जन #क #फटज #मजद #ह #datia #News


