![]()
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में नरगवा टेक पर 24 घंटे के भीतर दो बाइक सवारों की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां सड़क हादसों को रोकने के लिए संकेतक लगाने का काम शुरू किया गया है। सड़क हादसों को रोकने के लिए नरगवा टेक सहित कुल सात ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन सभी चिन्हित स्थानों पर संकेतक लगाए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को आगे मोड़ होने की जानकारी मिल सके और वे अपनी गति धीमी कर सकें। पिछले सप्ताह नरगवा टेक पर हुए सड़क हादसों में 24 घंटे के अंदर दो बाइक सवारों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को तेंदूखेड़ा पहुंचे। मार्को ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों, तेंदूखेड़ा एसडीओपी और थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। नरगवा की टेक से लेकर बमोरी और अन्य स्थानों तक सात ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए। रविवार से इन स्थानों पर संकेतक और रेडियम पट्टी लगाने का काम शुरू हो गया है। नरगवा की टेक पर एक लंबा और अंधा मोड़ है, जहां अक्सर हादसे होते हैं। इस मोड़ पर दूसरी ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे कई बार आमने-सामने की टक्कर हो जाती है या वाहन चालक नियंत्रण खोकर फिसल जाते हैं। नरगवा की टेक और बमोरी की टेक रेडियम पट्टी लगाई तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर ने बताया कि नरगवा की टेक और बमोरी की टेक पर दो संकेतक और रेडियम पट्टी लगाई गई है। सभी सात ब्लैक स्पॉट पर संकेतक और रेडियम पट्टी लगाने का काम जारी है, ताकि इन स्थानों पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। रेडियम पट्टी लगाने का काम शुरू तेंदुखेडा एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि 2 दिन पहले यातायात थाना प्रभारी और तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी व एमपी आरडीसी के अधिकारियों के साथ उन्होंने स्पॉट का निरीक्षण किया था। जिसमें साथ ब्लैक स्पॉट चिन्हित हुए थे। अब इन ब्लैक स्पॉटों पर संकेतक और रेडियम पट्टी लगाने का काम शुरू किया गया है।
Source link
#नरगव #टक #पर #सकतक #लगन #क #कम #शर #घट #म #द #मत #क #बद #सत #बलक #सपट #चनहत #Damoh #News


