![]()
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम साखनौर में रविवार दोपहर सिंध नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ये युवक अपने साथियों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे, जहां वे गहरे गड्ढों में फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। मृतकों की पहचान कोलारस निवासी प्रद्युम्न शर्मा (20), पुत्र गोपाल शर्मा, और सादिक खान (24), पुत्र बाबू खान, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रद्युम्न के पिता का कुछ माह पहले निधन हो गया था। सादिक की शादी दो महीने बाद होनी थी। ग्रामीणों ने किया बचाव का प्रयास प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई राहत दल समय पर मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और अन्य युवकों ने अपने स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित प्रशासनिक सहायता न मिलने पर स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को दोपहिया वाहन से कोलारस के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें शिवपुरी रेफर कर दिया। शिवपुरी पहुंचने पर सादिक खान को जिला अस्पताल और प्रद्युम्न शर्मा को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यदि समय पर प्रशासनिक मदद और राहत दल मौके पर पहुंच जाता, तो शायद दोनों युवकों की जान बचाई जा सकती थी।
Source link
#सध #नद #म #नहन #गए #द #यवक #डब #मत #शवपर #म #गहर #गडढ #म #फस #मल #शव #एक #क #द #महन #बद #हन #थ #शद #Shivpuri #News


