नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने 9 तहसीलदारों के बदले प्रभार, मृगेंद्र सिसौदिया को मिली नीमच नगर की कमान

नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने 9 तहसीलदारों के बदले प्रभार, मृगेंद्र सिसौदिया को मिली नीमच नगर की कमान

नीमच जिले के नौ तहसीलदारों के दायित्व में पांच जुलाई को परिवर्तन किया गया है, जिसमें मृगेंद्र सिसौदिया को नीमच नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 10:45:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 10:45:32 PM (IST)

नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने 9 तहसीलदारों के बदले प्रभार, मृगेंद्र सिसौदिया को मिली नीमच नगर की कमान
नीमच के नौ तहसीलदारों के दायित्व में परिवर्तन।

HighLights

  1. तत्काल प्रभाव से लागू हुआ 9 तहसीलदारों का तबादला
  2. रामपुरा-रतनगढ़ के प्रभारी अधिकारियों में भी बदलाव
  3. तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के दायित्व बदले

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। जिले के नौ तहसीलदारों के दायित्व में पांच जुलाई को परिवर्तन किया गया है, जिसमें मृगेंद्र सिसौदिया को नीमच नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने रविवार को एक आदेश जारी कर जिले के नौ तहसीलदारों के दायित्व में परिवर्तन किया है।

जिला कलेक्टर ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

जारी आदेश के अनुसार रतनगढ़ के प्रभारी तहसीलदार बसंतीलाल डाबी को सिंगोली, नीमच नगर के प्रभारी तहसीलदार अजेंद्र नाथ प्रजापति को मनासा, नायब तहसीलदार सिंगोली बालकृष्ण मकवाना को प्रभारी तहसीलदार जावद, नायब तहसीलदार जावद कमलेश डुडवे को प्रभारी तहसीलदार रामपुरा, रामपुरा के प्रभारी तहसीलदार मृगेंद्र सिसौदिया को नीमच नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Source link
#नमच #म #परशसनक #फरबदल #कलकटर #हमश #चदर #न #तहसलदर #क #बदल #परभर #मगदर #ससदय #क #मल #नमच #नगर #क #कमन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *