इंदौर के हनीट्रैप केस की जांच करेगी एसआईटी, इंटेलिजेंस का प्रधान आरक्षक भी गिरफ्तार

इंदौर के हनीट्रैप केस की जांच करेगी एसआईटी, इंटेलिजेंस का प्रधान आरक्षक भी गिरफ्तार

विदेश में पढ़ चुकी रेशू प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले चुकी है। दिल्ली में पढ़ने के दौरान ही वह बड़े नेताओं के संपर्क में आ गई थी। इसका फायदा उठाकर जमीन …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:34:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:34:26 AM (IST)

इंदौर के हनीट्रैप केस की जांच करेगी एसआईटी, इंटेलिजेंस का प्रधान आरक्षक भी गिरफ्तार
हनीट्रैप मामले में की गई गिरफ्तारी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पूछताछ: श्वेता के मोबाइल से डेटा गायब, अनुबंध जब्त करने की कोशिश जारी
  2. दिल्ली में पढ़ने के दौरान ही वह बड़े नेताओं के संपर्क में आ गई थी
  3. इसका फायदा उठाकर उसने प्रदेश के नेताओं से नजदीकी बढ़ाई और जमीनों के धंधे में आ गई

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ”हनीट्रैप-2026” की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार को इंटेलिजेंस शाखा के प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा की भी गिरफ्तारी ले ली गई। उस पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। एसआईटी रेशू से एक अनुबंध जब्त करने का प्रयास चल रहा है, जो जमीन की खरीदी-ब्रिक्री के संबंध में किया गया था।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार मकरोनिया (सागर) निवासी रेशू महेंद्र चौधरी से पुलिस ने पूछताछ की है। विदेश में पढ़ाई कर चुकी रेशू प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले चुकी है। दिल्ली में पढ़ने के दौरान ही वह बड़े नेताओं के संपर्क में आ गई थी। इसका फायदा उठाकर उसने प्रदेश के नेताओं से नजदीकी बढ़ाई और जमीनों के धंधे में आ गई।

श्वेता विजय जैन पहले ही अलका दीक्षित के संपर्क में थी। अलका शराब तस्करी छोड़कर लाखन चौधरी के साथ प्रोपर्टी का व्यवसाय करने लगी थी। रेशू के हाईप्रोफाइल नेताओं से संबंध होने की जानकारी मिली तो ब्लैकमेलिंग का साजिश कर ली। उसने आरोपितों ने व्यवसायियों को उलझा लिया और उनके वीडियो बना लिए। पुलिस के अनुसार अभी तक पांच मोबाइल की जब्ती की गई है। साइबर और फोरेंसिक एक्सपर्ट डेटा की छानबीन कर रहे है।

तीन साल में बना संगठित गिरोह

  • अलका दीक्षित गिरोह की मास्टर माइंड है। श्वेता का साथ मिलने से वह जल्दी आगे बढ़ गई।
  • प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा को जीजा बोलती है। उसको वीडियो भेज कर सलाह लेती थी।
  • लाखन चौधरी प्रोपर्टी कारोबारी बनकर कारोबारी और नेताओं से मिलता था।
  • श्वेता विजय जैन फोेन पर ही आपरेट करती थी।
  • रेशू चौधरी हाईप्रोफाइल पार्टियों में सिरकत कर वीडियो बनाने लगी थी।
  • अलका के बेटे जयदीप सदस्यों को मदद करने का जिम्मा सौंपा था।

‘हनीट्रैप-2026’ का बड़ा खुलासा… श्वेता जैन की करीबी और बीजेपी नेता रेशू चौधरी गिरफ्तार, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो

www.naidunia.com
#इदर #क #हनटरप #कस #क #जच #करग #एसआईट #इटलजस #क #परधन #आरकषक #भ #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *