रीवा में सुसाइड नोट लिखकर ग्रामीण ने दी जान:  जमीन की धोखाधड़ी और दबाव के आरोप; पुलिस ने मामले की जांच शुरू की – Rewa News

रीवा में सुसाइड नोट लिखकर ग्रामीण ने दी जान: जमीन की धोखाधड़ी और दबाव के आरोप; पुलिस ने मामले की जांच शुरू की – Rewa News

रीवा में सुसाइड नोट लिखकर ग्रामीण ने दी जान:  जमीन की धोखाधड़ी और दबाव के आरोप; पुलिस ने मामले की जांच शुरू की – Rewa News


रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी (पोस्ट खौर) निवासी सुखई साकेत ने कथित रूप से सुसाइड नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में जमीन की कथित धोखाधड़ी, दबाव और धमकियों का उल्लेख होने से मामला गंभीर हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा, जहां सुखई साकेत मृत मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बेटे ने लगाए जमीन धोखाधड़ी के आरोप मृतक के बेटे रत्नेश साकेत ने बताया कि उनके पिता को पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान मयंक तिवारी, पिंटू विश्वकर्मा और पप्पू यादव ने जमीन गिरवी रखने के बदले रुपए देने की बात कही। आरोप है कि गिरवी रखने के बजाय कथित रूप से धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली गई। परिवार ने जब इस मामले में न्यायालय की शरण ली तो आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं, जिससे उनके पिता मानसिक तनाव में रहने लगे। सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप परिजनों के अनुसार, आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में सुखई साकेत ने लिखा है कि जमीन की रजिस्ट्री के बदले उन्हें कोई पैसा नहीं मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाकर यह कहलवाया गया कि रजिस्ट्री की पूरी राशि उन्हें मिल चुकी है। नोट में यह भी उल्लेख है कि पूरी प्रक्रिया और गवाह दूसरे पक्ष के प्रभाव में थे। उन्होंने भगवान और अपने माता-पिता की कसम खाते हुए लिखा कि उन पर दबाव डालकर यह सब कराया गया। पुलिस हर पहलू की कर रही जांच रत्नेश साकेत का कहना है कि जमीन विवाद, कथित धोखाधड़ी और लगातार मिल रहे दबाव व धमकियों के कारण उनके पिता अवसाद में चले गए थे। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#रव #म #ससइड #नट #लखकर #गरमण #न #द #जन #जमन #क #धखधड #और #दबव #क #आरप #पलस #न #ममल #क #जच #शर #क #Rewa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *