ईरानी दूतावास ने क्या कहा?
भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक बयान साझा किया। इसमें लिखा गया, ‘इस्लामी गणराज्य ईरान का दूतावास भारत सरकार और भारत की जनता के प्रति हार्दिक आभार और सच्ची सराहना व्यक्त करता है, विशेष रूप से उस आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के प्रति जो भारत सरकार और जनता की ओर से अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में शामिल हुआ और उन्हें श्रद्धांजलि दी।’
इसमें आगे कहा गया, ईरान के लोग इस मित्रता, करुणा और सम्मान के इस भाव को कभी नहीं भूलेंगे। वे इसे ईरान और भारत के बीच स्थायी संबंधों के एक प्रमाण के रूप में देखते हैं और इसे हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता को और मजबूत करने की एक नींव मानते हैं।
बयान में कहा गया, ईरान का दूतावास भारत में एक बार फिर उन सभी भारतीय अधिकारियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों और भारत की महान जनता के प्रति अपनी सच्ची कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिन्होंने इस शोक में ईरान के लोगों के साथ खड़े होकर अपनी संवेदना प्रकट की।
Source link
#Khamenei #Funeral #Photosखमनई #क #जनज #म #भवनओ #क #जवर #तसवर #म #खरजएअकदत #कतन #दन #क #शक #Iran #India #Ali #Khamenei #Funeral #Delegation #Tehran #Statement







