‘काला हिरण’ फिल्म प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी:  पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले ने VIDEO भेजा; कहा-रिलीज की तो बम से उड़ा देंगे – datia News

‘काला हिरण’ फिल्म प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी: पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले ने VIDEO भेजा; कहा-रिलीज की तो बम से उड़ा देंगे – datia News

‘काला हिरण’ फिल्म प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी:  पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले ने VIDEO भेजा; कहा-रिलीज की तो बम से उड़ा देंगे – datia News


मध्यप्रदेश के दतिया में फिल्म ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि खुद को पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले शहजाद भट्टी ने वाट्सएप पर ऑडियो-वीडियो भेजकर फिल्म रिलीज नहीं करने की चेतावनी दी। धमकी में कहा गया कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, नोएडा निवासी अमित जानी श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन करने दतिया आए थे। वे शहर के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबरों से वाट्सएप कॉल और धमकी भरे संदेश आने लगे। घटना के बाद दतिया पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। कहा- जितनी भी सुरक्षा ले लो, हत्या कर देंगे अमित जानी ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई की रात करीब 1 बजे उन्हें पाकिस्तानी नंबर +923287503050 से ऑडियो और वीडियो क्लिप भेजी गई। इसके बाद अगली सुबह करीब 9:47 बजे दूसरे पाकिस्तानी नंबर +923236250185 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि फिल्म की रिलीज नहीं रोकी गई तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। उसने यह भी कहा कि चाहे जितनी सुरक्षा ले लो, हत्या कर दी जाएगी। VIDEO में हथियार के साथ दिखाई दे रहा अमित जानी का कहना है कि भेजे गए वीडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति अत्याधुनिक हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है। वीडियो में ग्रेनेड, आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) समेत अन्य हथियार होने का दावा किया गया है। धमकी मिलने के बाद अमित जानी सीधे दतिया कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कॉल, वाट्सएप मैसेज और वीडियो की जांच शुरू कर दी है। कौन हैं अमित जानी अमित जानी उत्तर प्रदेश के मेरठ के फिल्म निर्माता, लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। वह ‘जानी फायरफॉक्स मीडिया’ प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। वह वास्तविक और विवादित घटनाओं पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘उदयपुर फाइल्स’, ‘कराची टू नोएडा’ और ‘काला हिरण’ जैसी फिल्मों का निर्माण और लेखन किया है। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था। बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। ——————-
इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘काला हिरण’ फिल्म के प्रोड्यूसर बोले-सलमान खान धमकी दिलवा रहे राजस्थान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद जारी है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित ज्याणी को पाकिस्तान नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। अमित का आरोप है कि मुझे सलमान खान के इशारे पर धमकी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… अमित जानी बोले- ‘काला हिरण’ सलमान की बायोपिक नहीं है फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर रिएक्शन दिया। ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

Source link
#कल #हरण #फलम #परडयसर #क #जन #स #मरन #क #धमक #पकसतन #आतक #बतन #वल #न #VIDEO #भज #कहरलज #क #त #बम #स #उड़ #दग #datia #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *