फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप : स्पेन ने पुर्तगाल को बाहर का रास्ता दिखाया, टूट गया रोनाल्डो का सपना

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप : स्पेन ने पुर्तगाल को बाहर का रास्ता दिखाया, टूट गया रोनाल्डो का सपना

मिकेल मेरिनो

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पुर्तगाल के ख़िलाफ़ विजयी गोल दागने के बाद स्पेन के खिलाड़ी मिकेल मेरिनो

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री ले ली.

इसके साथ ही पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अपनी टीम को आगे ले जाने का सपना टूट गया.

डलास स्टेडियम में हुए मुक़ाबले में स्पेन ने 91वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल की चुनौती ख़त्म कर दी.

स्पेन के मिकेल मेरिनो ने 91वें मिनट ( इंजरी टाइम) में अपने देश की ओर से एकमात्र गोल किया.

फेरन टोरेस से मिले पास को मेरिनो ने गोलकीपर डिएगो कोस्टा के दाएं ओर से गोल पोस्ट में डाल दिया.

मेरिनो सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे थे.

41 वर्षीय रोनाल्डो मिकेल मेरिनो के 91वें मिनट में किए गए विजयी गोल के बाद रोते हुए मैदान से बाहर जाते दिखे.

Source link
#फफ #वरलड #कप #सपन #न #परतगल #क #बहर #क #रसत #दखय #टट #गय #रनलड #क #सपन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *