चलते ट्रक में घुसी कार, 5 युवकों की मौत:  एक गंभीर घायल; मैहर जनपद उपाध्यक्ष का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे – Maihar News

चलते ट्रक में घुसी कार, 5 युवकों की मौत: एक गंभीर घायल; मैहर जनपद उपाध्यक्ष का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे – Maihar News

चलते ट्रक में घुसी कार, 5 युवकों की मौत:  एक गंभीर घायल; मैहर जनपद उपाध्यक्ष का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे – Maihar News


मैहर जिले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-30 पर नादन देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ। अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल के जन्मदिन समारोह से लौट रही तेज रफ्तार XUV आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह युवक फंस गए। रेस्क्यू कर निकाले गए शव, एक युवक घायल हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग और नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे छह युवकों को बाहर निकाला। इनमें पांच की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल मिला। घायल को पहले सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जारी है। सभी युवक जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक मनोज पटेल के रिश्तेदार थे। पुलिस मृतकों की पहचान और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। चलते ट्रक में पीछे से घुसी XUV प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार XUV (MP13 L1887) रिगरा गांव के पास आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया। टीआई बोले- 5 की मौत, एक का इलाज जारी नादन देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया,”हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।”

Source link
#चलत #टरक #म #घस #कर #यवक #क #मत #एक #गभर #घयल #महर #जनपद #उपधयकष #क #बरथड #मनकर #लट #रह #थ #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *