11:39 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Highlights:अर्जेंटीना ने 3-2 से जीता मैच
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में मिस्र ने यासिर इब्राहिम (15वें मिनट) और मोस्तफा जिको (67वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाई थी, लेकिन अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की। क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट, लियोनेल मेसी ने 83वें मिनट और इंजरी टाइम (90+2′) में एंजो फर्नांडीज ने विजयी गोल दागकर टीम को यादगार जीत दिलाई। मुकाबले के अंत में मिस्र के स्टाफ सदस्य साफान एलसाघिर को 90+4वें मिनट में रेड कार्ड भी दिखाया गया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
11:30 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Live: अर्जेंटीना 3-2 से आगे
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने इंजरी टाइम में शानदार वापसी करते हुए मिस्र पर 3-2 की बढ़त बना ली है। एंजो फर्नांडीज ने 90+2वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। इससे पहले लियोनेल मेसी (83′) और क्रिस्टियन रोमेरो (79′) ने गोल कर टीम को मुकाबले में वापस लाया था। मिस्र के लिए यासिर इब्राहिम (15′) और मोस्तफा जिको (67′) ने गोल किए।
11:21 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Live: 2-2 की बराबरी पर मैच
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। 84वें मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। अर्जेंटीना के लिए क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट और लियोनेल मेसी ने 83वें मिनट में गोल कर टीम की शानदार वापसी कराई। वहीं मिस्र की ओर से यासिर इब्राहिम ने 15वें मिनट और मोस्तफा जिको ने 67वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। अब मुकाबला अंतिम मिनटों में प्रवेश कर चुका है और दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं।
11:14 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Live: 79वें मिनट में अर्जेंटीना का पहला गोल
79वें मिनट में अर्जेंटीना के क्रिस्टियन रोमेरो ने पहला गोल किया। अब भी मिस्र 2-1 से आगे है।
11:04 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Live: मिस्र का दूसरा गोल
मोस्तफा जिको ने 67वें मिनट में दूसरा गोल दागा और मिस्र को अर्जेंटीना के खिलाफ 2-0 की बढ़त दिला दी। अब अर्जेंटीना की नजरें वापसी पर हैं।
09:52 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Live: पेनल्टी पर गोल करने से चूके मेसी
21वें मिनट में मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील करने से मेसी चूक गए। अर्जेंटीना की नजरें मिस्र के खिलाफ बढ़त हासिल करने पर हैं।
09:47 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Live: मिस्र का पहला वार
मिस्र ने पहला वार करते हुए अर्जेंटीना पर शानदार बढ़त बना ली है। 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने शानदार गोल दागा और टीम को 0-1 की बढ़त दिलाई।
09:32 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Live: अर्जेंटीना और मिस्र के बीच मुकाबला जारी
अर्जेंटीना और मिस्र के बीच राउंड ऑफ-16 का मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर है।
08:58 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
08:50 PM, 07-Jul-2026
Argentina vs Egypt Highlights: आखिरी 15 मिनट में अर्जेंटीना की दमदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर अगले दौर में
FIFA World Cup 2026 Argentina vs Egypt Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का हाई-वोल्टेज मुकाबला अर्जेंटीना और मिस्र के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम को अगले दौर में खेलने का मौका मिलेगा जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…
Source link
#Argentina #Egypt #Highlightsआखर #मनट #म #अरजटन #क #दमदर #वपस #मसर #क #स #हरकर #अगल #दर #म #Argentina #Egypt #Highlights #Fifa #World #Cup #Today #Football #Match #Result #Updates


