अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार मामला ईरान युद्ध या नाटो के आगामी सम्मेलन से जुड़ा नहीं है। इस बार मुद्दा है फीफा विश्व कप 2026 का, जिसका आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं। चूंकि अमेरिका इस पूरे टूर्नामेंट का प्रमुख आयोजक है, ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका प्रशासन भी इसमें काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। इस बीच ट्रंप से जुड़ा एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है जिसने फीफा की निष्पक्ष और न्यायपूर्ण संघ की छवि को ही खतरे में डाल दिया है।
यह घटनाक्रम है अमेरिका के एक खिलाड़ी को मिले रेड कार्ड और उससे जुड़ी पाबंदी को हटवाने के लिए ट्रंप की तरफ से की गई कोशिशों का। दरअसल, ट्रंप ने अमेरिका के बेल्जियम के खिलाफ होने वाले राउंड ऑफ 16 के मुकाबले से पहले अमेरिकी टीम के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन पर लगे एक मैच की पाबंदी को खत्म कराने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात यह है कि फीफा ने भी अमेरिकी खिलाड़ी पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संगठन की निष्पक्षता और नियमितता पर सवाल उठने लगे हैं।
Source link
#Explainerकस #टरप #क #एक #फन #न #खतम #करय #अमरक #खलड #पर #लग #एक #मच #क #परतबध #कय #खड #हआ #ववद #Fifa #World #Cup #Football #President #Donald #Trump #Gianni #Infantino #Belgium #Match #Red #Card #Rule #Explain


