Monsoon Update: इंदौर संभाग में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, धार-उज्जैन में यलो अलर्ट

Monsoon Update: इंदौर संभाग में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, धार-उज्जैन में यलो अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते इस समय पूरा मध्य प्रदेश वर्षा से तरबतर है। मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को म…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 07:52:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 07:52:52 AM (IST)

Monsoon Update: इंदौर संभाग में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, धार-उज्जैन में यलो अलर्ट
मंगलवार को हल्की बारिश हुई। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते इस समय पूरा मध्य प्रदेश वर्षा से तरबतर है
  2. इंदौर में सुबह धूप निकली और दोपहर में बादल छाए और रुक-रुक वर्षा शहर के अलग-अलग हिस्सों में होती रही
  3. एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रात 8.30 बजे तक 8.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते इस समय पूरा मध्य प्रदेश वर्षा से तरबतर है। मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिले, जहां कहीं रिमझिम बौछारें पड़ीं तो कहीं तेज वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल और इंदौर संभाग में तेज आंधी-वर्षा के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही वर्षा के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने वाला है, यानी बारिश का यह दौर लगातार जारी रहेगा।

मंगलवार को सुबह इंदौर शहर में धूप निकली और दोपहर में बादल छाए और रुक-रुक वर्षा शहर के अलग-अलग हिस्सों में होती रही। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रात 8.30 बजे तक 8.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में बुधवार को मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। वर्तमान में दमोह के आसपास एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर पूर्वी अरब सागर से गुजरात, पूर्वी मप्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। इनके प्रभाव से आगामी दिनों में इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वही न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। इंदौर जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 324.2 मिमी हुई।

Source link
#Monsoon #Update #इदर #सभग #म #आज #गरजचमक #क #सथ #बरश #क #आसर #धरउजजन #म #यल #अलरट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *