Pm Modi:’भारत की नीति विस्तारवाद नहीं, विकासवाद’, Pm मोदी ने इंडोनेशिया को याद दिलाए रामायण काल के रिश्ते – Pm Modi Indonesia Parliament Speech Talk On Ramayana Democracy Culture

Pm Modi:’भारत की नीति विस्तारवाद नहीं, विकासवाद’, Pm मोदी ने इंडोनेशिया को याद दिलाए रामायण काल के रिश्ते – Pm Modi Indonesia Parliament Speech Talk On Ramayana Democracy Culture

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों की साझा विरासत और संस्कृति पर बात की। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि दोनों देश इतिहास के अहम मोड़ पर खड़े हैं और साझा विकास कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश रामायण काल से जुड़े हैं।


Pm Modi:’भारत की नीति विस्तारवाद नहीं, विकासवाद’, Pm मोदी ने इंडोनेशिया को याद दिलाए रामायण काल के रिश्ते – Pm Modi Indonesia Parliament Speech Talk On Ramayana Democracy Culture

पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पीएम मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। आज इंडोनेशिया की सरकार ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया और दोनों देशों की साझा संस्कृति और विरासत पर बात की। साथ ही भविष्य में दोनों देशों के सहयोग की संभावनाओं पर भी अपने विचार रखे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सम्मान पाने का मौका मिला। मैं इसके लिए कोटि-कोटि भारतीयों की तरफ से इंडोनेशिया को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया में उनका जिस तरह से स्वागत किया, उसे वे कभी भूल नहीं सकते। यह दोनों देशों की लोकतांत्रिक विरासत, साझा संस्कृति और दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक है।’


पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें


  • पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत और इंडोनेशिया इतिहास के अहम मोड़ पर खड़े हैं। आने वाले 25 साल दोनों देशों के लिए अहम हैं। आज इंडोनेशिया की महान धरती से मैं आपके सामने दोनों देशों के साझा विकास का विश्वास लेकर आया हूं। मैं संकल्प लेकर आया हूं कि भारत और इंडोनेशिया पूरी दुनिया को नई ऊर्जा से भर देंगे। 

  • ‘भारत, दुनिया का वो देश है, जो विस्तारवाद नहीं विकासवाद की नीति पर चलता है। इसलिए हम भारत में कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। आज मैं यही मंत्र, यही भावना लेकर इंडोनेशिया के आप सभी सांसद सदस्यों के बीच आया हूं। दोनों देशों के बीच भले ही हजारों किलोमीटर की दूरी है, लेकिन दोनों देशों के बीच समुद्र में सिर्फ 150 किलोमीटर की ही दूरी है। भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्र दूरी का नहीं, बल्कि सेतु का प्रतीक है। ये हमारे साझा भविष्य का केंद्र है।’ 

  • ‘इंडिया, एशिया और हिंद महासागर हमारे आपसी जुड़ाव की गवाही देते हैं। हजारों वर्षों तक भारत और इंडोनेशिया के बीच जुड़ाव रहा है। मैं आपसे भारत-इंडोनेशिया के संबंधों को नई ऊंचाई देने की अपील करता हूं। इंडिया और इंडोनेशिया सिर्फ समुद्र ही साझा नहीं करते बल्कि हमारा इतिहास भी साझा करते हैं। हमारा संबंध रामायण-महाभारत काल से है। हमारा संबंध नालंदा के ज्ञान से है, हमारा संबंध संगीत और नृत्य से है। हम विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों के जरिए जुड़े हैं। हम बाली जात्रा के उत्सव और उसके उल्लास से जुड़े हैं और स्वाद से भी जुड़े हैं।’ 

  • पीएम मोदी ने कहा, ‘कहा जाता है कि सदियों से पहले गुजरात से कुछ व्यापारी और सूफी संत समुद्र के रास्ते ही इंडोनेशिया आए थे। वे अपने साथ इस्लाम के विचार और इस्लाम के जीवन मूल्य भी लेकर आए। आज भी इंडोनेशिया की कला में उनकी छाप दिखाई देती है। इसलिए राष्ट्रपति सुकर्णों ने भी कहा था भारत और इंडोनेशिया के लोग रक्त और संस्कृति के संबंधों से जुड़े हैं।’

Source link
#Modiभरत #क #नत #वसतरवद #नह #वकसवद #मद #न #इडनशय #क #यद #दलए #रमयण #कल #क #रशत #Modi #Indonesia #Parliament #Speech #Talk #Ramayana #Democracy #Culture

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *