विदिशा में तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे उतरी:  मिर्जापुर ब्रिज पर बाइक को टक्कर मारी, बड़ा हादसा टला – Vidisha News

विदिशा में तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे उतरी: मिर्जापुर ब्रिज पर बाइक को टक्कर मारी, बड़ा हादसा टला – Vidisha News

विदिशा में तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे उतरी:  मिर्जापुर ब्रिज पर बाइक को टक्कर मारी, बड़ा हादसा टला – Vidisha News


विदिशा के मिर्जापुर चौराहे पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। ब्रिज से उतरते समय एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक को कई मीटर तक घसीटते हुए सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में फंस गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह कार बासौदा के वार्ड क्रमांक-1 निवासी शाकिर खान की बताई जा रही है। कार में दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था और ब्रिज पर तेज गति से वाहन चला रहा था। जानकारी के अनुसार, ब्रिज खत्म होते ही आगे सड़क निर्माण कार्य के चलते एक डायवर्सन बनाया गया था। हालांकि, तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार पहले सड़क किनारे खड़ी मजदूर रामचरण अहिरवार की बाइक से टकराई और उसे घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर गई। बाइक मालिक रामचरण अहिरवार ने बताया कि वह बंसल कंपनी में मजदूरी करते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह सड़क निर्माण कार्य के लिए मौके पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी थी और कुछ दूरी पर काम करने चले गए थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे का एक कारण यह भी बताया कि ब्रिज से पहले सड़क डायवर्ट होने का कोई संकेत नहीं लगाया गया था। ब्रिज उतरते ही अचानक डायवर्सन आने से तेज गति से आ रहे वाहन चालकों को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना ने सड़क निर्माण स्थलों पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है।

Source link
#वदश #म #तज #रफतर #कर #सडक #स #नच #उतर #मरजपर #बरज #पर #बइक #क #टककर #मर #बड #हदस #टल #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *