गुना में आंखों में मिर्ची झोंककर 15 लाख की लूट:  धनिया व्यापारी का कर्मचारी कलेक्शन का पैसा जमा करने जा रहा था; CCTV में कैद हुए बदमाश – Guna News

गुना में आंखों में मिर्ची झोंककर 15 लाख की लूट: धनिया व्यापारी का कर्मचारी कलेक्शन का पैसा जमा करने जा रहा था; CCTV में कैद हुए बदमाश – Guna News

शहर के कोतवाली इलाके में लूट का मामला सामने आया है। धनिया व्यापारी के लिए काम करने वाले युवक से कलेक्शन का पैसा लूटकर तीन बदमाश फरार हो गए। उन्होंने युवक की आंखों में मिर्ची झोंकी और 15 लाख से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले वासुदेव शर्मा वर्तमान में शहर की बड़ा जैन मंदिर गली में रहते हैं। वह कुंभराज के एक धनिया व्यापारी के लिए काम करते हैं। मंगलवार शाम वह पचोर से कलेक्शन कर अपने घर आ गए थे।

गुना में आंखों में मिर्ची झोंककर 15 लाख की लूट:  धनिया व्यापारी का कर्मचारी कलेक्शन का पैसा जमा करने जा रहा था; CCTV में कैद हुए बदमाश – Guna News

बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपने घर से कुंभराज जाने के लिए निकले थे। बैग में 15 से 17 लाख रुपए नगदी थे। जैसे ही वह पायगा मोहल्ले के पास शीतला माता मंदिर के सामने पहुंचे, तभी सामने से तीन बदमाश बाइक पर आए और उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी CSP आनंद राय भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। लूट की वारदात को अंजाम देते बदमाश CCTV में भी कैद हो गए। प्रभारी CSP ने बताया कि फरियादी पेमेंट को कुंभराज देने जाने के लिए निकला था। शीतला माता मंदिर के पास यह घटना हुई है। अभी तीन आरोपी दुख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link
#गन #म #आख #म #मरच #झककर #लख #क #लट #धनय #वयपर #क #करमचर #कलकशन #क #पस #जम #करन #ज #रह #थ #CCTV #म #कद #हए #बदमश #Guna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *