चोरी चोर की होती है, घर की नहीं, राम मंदिर विवाद पर अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर का बड़ा बयान, कहा- सनातन की पवित्रता कम नहीं होगी

चोरी चोर की होती है, घर की नहीं, राम मंदिर विवाद पर अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर का बड़ा बयान, कहा- सनातन की पवित्रता कम नहीं होगी


मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर बुधवार को धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे। यहाँ उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और दान के दुरुपयोग को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी बेबाक राय रखी।अनुपम खेर ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर बुधवार को कहा कि गलत काम करने वालों की आलोचना होनी चाहिए लेकिन इससे मंदिर, भगवान राम या सनातन की पवित्रता कम नहीं होती।

इसे भी पढ़ें: Divyanka-Vivek की शादी के 10 साल, एक्टर ने फोटो शेयर कर बयां किए दिल के जज्बात

गलत काम की आलोचना हो, पर सनातन पर उंगली न उठे


अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे खेर ने शूटिंग शुरू करने से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए और राम मंदिर में पूजा की।उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा, “जब किसी घर में चोरी होती है, तो घर की नहीं बल्कि चोर की निंदा की जाती है। हिंदू समाज को भी यह समझना चाहिए। गलत काम की आलोचना होनी चाहिए लेकिन इससे मंदिर, भगवान राम या सनातन की पवित्रता कम नहीं होती।”

खेर ने कहा कि भगवान राम और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिए बिना कोई भी नया कार्य शुरू नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, “हमारी नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग अगले 10 से 12 दिनों तक अयोध्या में होगी। मैं यहां भगवान राम और भक्त हनुमान का आशीर्वाद लेने आया हूं। मैंने सभी के स्वास्थ्य और शांति के लिए प्रार्थना की है।”

इसे भी पढ़ें: Angelina Jolie रोती रहीं अकेलेपन के आंसू, उधर एक्स-हसबैंड Brad Pitt ने 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग रिश्ता किया ‘ऑफिशियल’!


अभिनेता ने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।
राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग को लेकर जारी विवाद के बीच खेर की यह टिप्पणी आई है।
पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि विशेष जांच दल (एसआईटी) कथित चोरी की जांच कर रहा है।

क्या है राम मंदिर दान विवाद?

गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि के कथित दुरुपयोग का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इस गंभीर मामले की जांच के लिए प्रशासन ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं और आगे की तफ्तीश जारी है। इसी राजनीतिक और सामाजिक विवाद के बीच अनुपम खेर का यह बयान आस्था और कानून दोनों को अलग रखने की वकालत करता है। 

Entertainment News Hindi Today
only at Prabhasakshi


 





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *