Fifa World Cup:फाइनल का हाफटाइम शो बनेगा अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिक इवेंट? बीबर समेत ये सितारे करेंगे परफॉर्म – Justin Bieber Joins Madonna, Shakira And Bts For Historic Fifa World Cup 2026 Final Halftime Show

Fifa World Cup:फाइनल का हाफटाइम शो बनेगा अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिक इवेंट? बीबर समेत ये सितारे करेंगे परफॉर्म – Justin Bieber Joins Madonna, Shakira And Bts For Historic Fifa World Cup 2026 Final Halftime Show

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल सिर्फ फुटबॉल के लिहाज से ही नहीं, बल्कि संगीत की दुनिया के लिए भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पहली बार विश्व कप फाइनल में हाफटाइम शो का आयोजन होगा और अब इसमें वैश्विक पॉप स्टार जस्टिन बीबर की भी एंट्री हो गई है। बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस के साथ इस ऐतिहासिक मंच पर प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में विश्व कप फाइनल के दौरान आयोजित होगा।




Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show

शकीरा
– फोटो : इंस्टाग्राम-@shakira


दुनिया के बड़े कलाकार एक मंच पर

 

  • फीफा और ग्लोबल सिटीजन ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जस्टिन बीबर इस ऐतिहासिक हाफटाइम शो के सह-हेडलाइनर होंगे। उनके अलावा मैडोना, शकीरा और बीटीएस पहले ही इस शो का हिस्सा बनाए जा चुके हैं।
  • शो में नाइजीरियाई स्टार बर्ना बॉय, विश्व प्रसिद्ध वेनेजुएलाई ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर गुस्तावो डुडामेल, पीएस 22 कोरस और कोल्डप्ले भी प्रस्तुति देंगे। पूरे शो को कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने क्यूरेट किया है।


Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show

मैडोना
– फोटो : इंस्टाग्राम


शिक्षा के लिए जुटाए जाएंगे 10 करोड़ डॉलर

 

  • यह हाफटाइम शो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उद्देश्य फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाना है।
  • यह फंड दुनिया भर के बच्चों को बेहतर शिक्षा और फुटबॉल से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।
  • अब तक इस फंड के लिए 5 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए जा चुके हैं। साथ ही विश्व कप 2026 के हर टिकट की बिक्री से 1 अमेरिकी डॉलर इस फंड में दान किया जाएगा।


Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show

इनफैनटिनो
– फोटो : Twitter


इनफैनटिनो ने क्या कहा?

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने कहा, ‘दुनिया को अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है तो वह शिक्षा है। हमें गर्व है कि जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस के साथ फीफा विश्व कप 2026 फाइनल हाफटाइम शो का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड का समर्थन करेगा, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और फुटबॉल के अवसर पहुंचाना है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘बर्ना बॉय, गुस्तावो डुडामेल और पीएस 22 कोरस भी इस शो का हिस्सा होंगे। 19 जुलाई को दुनिया जब फुटबॉल के सबसे बड़े मुकाबले के लिए एकजुट होगी, तब यह आयोजन फुटबॉल, संगीत और साझा मानवीय मूल्यों का जश्न मनाएगा।’


Justin Bieber Joins Madonna, Shakira and BTS for Historic FIFA World Cup 2026 Final Halftime Show

जस्टिन बीबर
– फोटो : ANI


जस्टिन बीबर बोले- यह सिर्फ शो नहीं, एक मिशन है

जस्टिन बीबर ने इस आयोजन का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘फीफा विश्व कप पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ता है। मैं इस हाफटाइम शो का हिस्सा बनकर बेहद आभारी हूं। इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि यह कार्यक्रम दुनिया भर के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने में मदद कर रहा है।’

बर्ना बॉय ने भी जताया गर्व

नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय ने कहा, ‘विश्व कप उन चुनिंदा आयोजनों में से है जो पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ते हैं। पहले फीफा विश्व कप फाइनल हाफटाइम शो में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मुझे खुशी है कि यह कार्यक्रम फुटबॉल और संस्कृति का जश्न मनाने के साथ-साथ दुनिया भर के बच्चों की शिक्षा में भी योगदान देगा।’


Source link
#Fifa #World #Cupफइनल #क #हफटइम #श #बनग #अब #तक #क #सबस #बड #मयजक #इवट #बबर #समत #य #सतर #करग #परफरम #Justin #Bieber #Joins #Madonna #Shakira #Bts #Historic #Fifa #World #Cup #Final #Halftime #Show

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *