![]()
बुरहानपुर में युवक कांग्रेस ने गुरुवार को महंगाई के खिलाफ अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12:30 बजे युवक कांग्रेस के नेता साइकिल और बाइक से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार को राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद, जिन साइकिलों से नेता आए थे, उन्हें एक लोडिंग वाहन में रखवाया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता अपनी बाइक और फोर व्हीलर से वापस चले गए। आरोप लगाया- आमजन महंगाई से त्रस्त
कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत सौंपे गए ज्ञापन में युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को पर्याप्त सुविधाएं देने का दावा कर रही है। हालांकि, आमजन महंगाई की मार से त्रस्त है, खासकर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से। उन्होंने बताया कि इससे वाहनों का किराया भी बढ़ गया है, जिससे छात्र बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। भारी फीस पर अंकुश लगाने की मांग
देवेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बचाने और भारी फीस पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि जिले में प्रतिदिन सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने वाले विद्यार्थियों को मासिक पास उपलब्ध कराए जाएं और किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन जंगाले ने कहा कि सरकार को परिवहन व्यवस्था में सुधार कर विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Source link
#महगई #क #वरध #म #सइकल #स #कलकटरट #पहच #यवक #कगरस #जञपन #सपत #ह #सइकल #वहन #म #रख #लटत #वकत #बइक #और #कर #स #नकल #नत #Burhanpur #News


