राजकुमार राव ने किया है अद्भुत काम: सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक 'Dada' के फर्स्ट लुक की दिल खोलकर की तारीफ

राजकुमार राव ने किया है अद्भुत काम: सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक 'Dada' के फर्स्ट लुक की दिल खोलकर की तारीफ


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के जन्मदिन के खास मौके पर बुधवार (8 जुलाई) को उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘Dada: The Sourav Ganguly Story’ से अभिनेता राजकुमार राव का पहला लुक (First Look Poster) जारी कर दिया गया। इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है, जिसने क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दि

इसे भी पढ़ें: Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर बड़ा हादसा! कीड़े के काटने से अभिनेता Rajesh Sharma गंभीर रूप से बीमार, AICWA ने की हाई-लेवल जांच की मांग

 
सोशल मीडिया पर जहां इस फर्स्ट लुक को लेकर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, वहीं खुद ‘दादा’ यानी सौरव गांगुली राजकुमार राव के इस लुक और उनके ट्रांसफॉर्मेशन से बेहद प्रभावित नजर आए। गांगुली ने अभिनेता की सराहना करते हुए कहा कि राजकुमार ने वास्तव में एक “अद्भुत काम” (Incredible Job) किया है।
लॉर्ड्स की बालकनी का वो ऐतिहासिक पल हुआ ताजा
सौरव गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर देश-दुनिया से मिले जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस का आभार जताया और साथ ही अपनी बायोपिक के फर्स्ट लुक पर प्रतिक्रिया दी। वीडियो में उन्होंने कहा: “आप सभी को जन्मदिन की इन सच्ची शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। साल दर साल पूरे देश और दुनिया से इतना प्यार मिलना मुझे बेहद भावुक कर देता है। आज मेरी बायोपिक का फर्स्ट लुक भी लॉन्च किया गया है। राजकुमार, मुझे लगता है कि उन्होंने एक अद्भुत काम किया है। यह मेरे लिए और भी खास है क्योंकि यह लुक मुझे 2002 के नेटवेस्ट फाइनल (NatWest Final) और लॉर्ड्स की उस बालकनी (Lord’s Balcony) के ऐतिहासिक पल में वापस ले जाता है, जिसे राजकुमार और फिल्म के क्रू ने बेहद खूबसूरती से रीक्रिएट किया है।”
 

इसे भी पढ़ें: चोरी चोर की होती है, घर की नहीं, राम मंदिर विवाद पर अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर का बड़ा बयान, कहा- सनातन की पवित्रता कम नहीं होगी

कब रिलीज होगी ‘Dada: The Sourav Ganguly Story’?
क्रिकेट जगत के सबसे आक्रामक कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली के सफर को दर्शाने वाली यह फिल्म अगले साल 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए राजकुमार राव ने भी कैप्शन में लिखा, “हमारे प्यारे दादा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। @souravganguly”
दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी – क्रू की जानकारी
बायोग्राफ़िकल ड्रामा ‘दादा: सौरव गांगुली स्टोरी’ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सफ़र पर आधारित है। इसे विक्रमादित्य मोटवाने ने डायरेक्ट किया है और लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज़ और DBL द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
 
Entertainment News Hindi Today
only at Prabhasakshi
  





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *