Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज


फिल्म भाई तेरा स्टार है के मेकर्स ने आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर दर्शकों को कन्फ्यूजन, ड्रामे और मजेदार डायलॉग्स से भरपूर एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म का वादा करता है। किल और द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी फिल्मों में अपनी गंभीर और इंटेंस एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, राघव जुयाल अब एक हल्के-फुल्के रोल में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग देखने को मिल रही है।
ट्रेलर में दर्शकों को अजय सिंह नाम के एक स्ट्रगलिंग एक्टर से मिलवाया गया है, जिसकी जिंदगी एक के बाद एक अजीब और मजेदार परिस्थितियों में फंसती चली जाती है।

कन्फ्यूजन से भरी कॉमेडी

ट्रेलर की शुरुआत एक मजेदार लाइन से होती है, “एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट यह होता है कि वह खुद के झूठ पर यकीन कर ले।” इसके बाद अजय सिंह की उलझनों भरी दुनिया की एक तेज झलक दिखाई देती है, जहां वह एक समस्या को सुलझाने की कोशिश करता है, लेकिन एक नई और बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। अनोखे किरदारों और ड्रामे से भरपूर यह फिल्म एक कम्प्लीट एंटरटेनर लग रही है।
 

इसे भी पढ़ें: एक और थप्पड़…’ Abhishek Kumar की Viral Post का सच आया सामने

ट्रेलर का सबसे मजेदार डायलॉग

ट्रेलर का एक हिस्सा बेहद गुदगुदाने वाला है, जहां राघव का किरदार कहता है, “अबे, मेरी गर्लफ्रेंड ने अपने भाई को बोला है कि वह प्रेग्नेंट है। मैंने अपनी गर्लफ्रेंडको बोला मेरी बहन प्रेग्नेंट है। इन शॉर्ट, भाई के इमोशन से खेल के अबॉर्शन के लिए पैसे जुगाड़ रहे हैं।”
 

इसे भी पढ़ें: The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजो

सलमान खान की फिल्म का खास रेफरेंस

इस ट्रेलर में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का एक मजेदार और सीधा रेफरेंस भी दिया गया है। एक सीन में संजय कपूर के किरदार के साथ बातचीत के दौरान राघव कहते हैं, “आज एक ऑडिशन दिया है। किसी का भाई, किसी की बहन का, भाईजान के भाई का रोल मिल रहा है।” यह डायलॉग राघव के अपने फिल्मी करियर से जुड़ा एक मजेदार मजाक है, जो ट्रेलर को एक शानदार मोड़ पर खत्म करता है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *