इंदौर के राजमोहल्ला इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंदिर जा रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इंदिरा जैन से सोने की चेन छीन ली।

HighLights
- राजमोहल्ला में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग
- तीन बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- रोकने की कोशिश पर बदमाशों ने लहराया धारदार चाकू
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बाइक सवार बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। छत्रीपुरा के परस्पर अपार्टमेंट की रहने वाली 80 वर्षीय इंदिरा जैन सुबह करीब साढ़े सात बजे वैष्णव स्कूल के सामने से होकर दिगंबर जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी। चौराहा पार करते ही बाइक पर पीछे बैठा एक बदमाश नीचे उतरा और इंदिरा जैन के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली।
चाकू लहराकर हुए रफूचक्कर
पीड़ित महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद स्थानीय नागरिक राजेश कुमार और अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया खुद को घिरता देख आरोपियों ने तुरंत धारदार चाकू निकाल लिया और लोगों को जान से मारने की धमकी देकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद तीनों आरोपी एमओजी लाइन की दिशा में तेजी से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस वारदात से ठीक पहले बदमाशों ने एक अन्य महिला को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां असफल होने पर उन्होंने इंदिरा जैन को अपना शिकार बनाया।
पुलिस जांच और गश्ती पर सवाल
लगातार हो रही इन वारदातों ने शहर की पेट्रोलिंग व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. इससे पहले मंगलवार को भी निपानिया क्षेत्र में सोनिया वंशकार से मोबाइल छीना गया था और इसी गिरोह ने मांगलिया में एक युवक से लूटपाट की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत और टीआई नीरज बिरथरे ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही, पुराने अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Source link
#इदर #म #मदर #ज #रह #महल #स #तन #बदमश #न #सररह #छन #सन #क #चन #वरध #करन #पर #दखय #चक


