![]()
देवास जिले में होशियारी और मकोडिया के बीच करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बना एक पुल पहली तेज बारिश में बह गया। लगभग तीन-चार माह पहले ही इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था, जिससे पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना गुरुवार को सामने आई, जब पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों की लागत से बना यह पुल पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सका। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि जिस पुल से वर्षों तक आवागमन की उम्मीद थी, वह इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और दोषी अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
#करड #क #पल #क #हसस #पहल #बरश #म #बह #कछ #मह #पहल #बन #थ #नरमण #गणवतत #पर #सवल #वडय #आय #समन #Dewas #News


