पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया में बोले:आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश एकजुट, वैश्विक तनाव और जंग पर क्या कहा? – Pm Modi In Australia Melbourne Speech Fight Against Terrorism Global Tensions War Sports And Bilateral Ties

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया में बोले:आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश एकजुट, वैश्विक तनाव और जंग पर क्या कहा? – Pm Modi In Australia Melbourne Speech Fight Against Terrorism Global Tensions War Sports And Bilateral Ties

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। मेलबर्न में आयोजित इस वार्ता के बाद उन्होंने आतंकवाद, द्विपक्षीय व्यापार, खेल के क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर भी बात की। पीएम मोदी के साथ वार्ता के समय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत कई और भी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को भारत आने का न्योता भी दिया। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट प्रयास, वैश्विक तनाव और जंग के हालात में नीतियों के अलावा खेल की दुनिया में सहयोग बढ़ाने को लेकर क्या कहा? जानिए इस खबर में


प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-











भारत में ऑस्ट्रेलिया से कितना निवेश आएगा?


इससे पहले पीएम मोदी ने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सीईओ, बिजनेस लीडर्स, ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख निवेशक और अग्रणी विश्वविद्यालयों को कुलपति शामिल हुए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पेंशन फंड ऑस्ट्रेलियनसुपर ने गुरुवार को घोषणा की कि वे भारत के राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष में 50 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश करेंगे। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियनसुपर की इस घोषणा का स्वागत किया। यह निवेश सात साल पहले एलान किए गए 24 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर निवेश से अलग होगा।



परमाणु ऊर्जा पर हुआ समझौता


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीस के साथ बातचीत के बाद कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर तेजी से काम करेंगे। दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने परमाणु ऊर्जा पर एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह समझौता ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति को आसान बनाएगा। दोनों देश एक महत्वपूर्ण खनिज गलियारे पर भी काम करेंगे।



रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर क्या बोले पीएम मोदी?


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया शांति, स्थिरता और नौवहन की स्वतंत्रता को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई और सहयोग को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक संयुक्त घोषणा जारी की। दोनों देश भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नवाचार गलियारे के माध्यम से भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग की दिशा में काम करेंगे।






ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीस ने कहा कि उनकी रणनीतिक साझेदारी के छह साल बाद, भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंध आज से अधिक महत्वपूर्ण कभी नहीं रहे। उन्होंने मोदी के साथ बातचीत के बाद कहा कि दोनों देश भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में विविधता लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि वे लगातार मजबूत होते रहें। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप का समर्थन किया और साइबर तथा महत्वपूर्ण तकनीक पर नई साझेदारी पर सहमति व्यक्त की। 





 

Source link
#पएम #मद #ऑसटरलय #म #बलआतकवद #क #खलफ #लडई #म #दन #दश #एकजट #वशवक #तनव #और #जग #पर #कय #कह #Modi #Australia #Melbourne #Speech #Fight #Terrorism #Global #Tensions #War #Sports #Bilateral #Ties

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *