आरोपितों ने उनके मोबाइल पर लिंक भेजी औ्र मोबाइल हैक कर लिया। सूरज अपनी मां कृष्णा मंघवानी का खाता(एयू स्माल बैंक) इस्तेमाल करते थे।

HighLights
- सूरज अपनी मां कृष्णा मंघवानी का खाता(एयू स्माल बैंक) इस्तेमाल करते थे।
- साइबर बदमाशों ने उनके खाते से 4 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए।
- ट्रांजेक्शन के मैसेज आने पर धोखाधड़ी का पता चला और बैंक को सूचना दी।
इंदौर। ड्राइ फ्रुट्स व्यवसायी साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने खाते से लाखों रुपये निकाल लिए है। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए उनको फ्रीज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार पैलेस कालोनी(माणिकबाग रोड़) निवासी 70 वर्षीय सूरज मंघवानी द्वारा साइबर हेल्प लाइन-1930 पर शिकायत की थी। सूरज का सियागंज में ड्राईफ्रूट्स का व्यवसाय है।
आरोपितों ने उनके मोबाइल पर लिंक भेजी और मोबाइल हैक कर लिया। सूरज अपनी मां कृष्णा मंघवानी का खाता(एयू स्माल बैंक) इस्तेमाल करते थे।
बदमाशों ने उनके खाते से 4 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। ट्रांजेक्शन के मैसेज आने पर धोखाधड़ी का पता चला और तत्काल बैंक को सूचना दी।
Source link
#इदर #म #एपक #फइल #स #फन #हक #कर #वयवसय #क #खत #लख #रपय #नकल


