World Updates:सीरिया में मैक्रों की यात्रा के दौरान हुए धमाकों के आरोपी गिरफ्तार; पीओके में और हालात बिगड़े – World Updates Of 10 July: World News, Us-iran Crisis, Russia Ukraine War, Us, China; World News In Hindi
“_id”:”6a50512027f8371fd9080b7e”,”slug”:”world-updates-of-10-july-world-news-us-iran-crisis-russia-ukraine-war-us-china-world-news-in-hindi-2026-07-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World Updates: सीरिया में मैक्रों की यात्रा के दौरान हुए धमाकों के आरोपी गिरफ्तार; पीओके में और हालात बिगड़े”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
दुनिया की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीरिया की सरकार ने दावा किया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की हालिया यात्रा के दौरान दमिश्क में हुए बम धमाकों के पीछे शामिल संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार सुरक्षा बलों ने राजधानी और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। हालांकि गिरफ्तार लोगों की पहचान और संगठन का खुलासा नहीं किया गया है। मैक्रों मंगलवार को सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात कर रहे थे, तभी कूड़ेदान और एक खड़ी कार में लगाए गए बम फट गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई और 36 लोग घायल हो गए। इससे पहले पिछले सप्ताह दमिश्क के एक कैफे में हुए विस्फोट में 10 लोगों की जान गई थी और 20 से अधिक घायल हुए थे। इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। सीरिया की नई सरकार के लिए यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चुनौती मानी जा रही है। गृहयुद्ध के बाद देश पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में है और सरकार राजनीतिक व आर्थिक सुधारों के जरिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।