![]()
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में स्कूटी चोरी के शक में 17 वर्षीय नाबालिग को कुछ लोगों ने रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान उससे पूछताछ करते हुए वीडियो भी बनाए गए, जो आज (शुक्रवार) सामने आए हैं। वीडियो में नाबालिग के दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग रस्सी पकड़कर उसे खड़ा किए हुए हैं, जबकि अन्य लोग उससे चोरी के बारे में पूछताछ करते हुए मारपीट कर रहे हैं। मामले में खिलचीपुर पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं भाजपा नेता विजय उर्फ बंटी शर्मा की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ स्कूटी चोरी का मामला भी दर्ज किया जा रहा है। भाजपा नेता के घर से हुई थी चोरी
दरअसल, बुधवार रात खिलचीपुर एसडीएम निवास के सामने रहने वाले भाजपा नेता विजय बंटी शर्मा के घर से उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। घटना के बाद उन्होंने अपने परिचितों और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। रातभर वाहन की तलाश की जाती रही। गुरुवार सुबह राजगढ़ निवासी करीब 17 वर्षीय नाबालिग उसी स्कूटी को लेकर हिनोत्या गांव पहुंचा। पेट्रोल खत्म होने पर पकड़ा गया
आरोप है कि रास्ते में स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद वह एक दुकान से पेट्रोल का कैन लेकर भागने लगा, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। हिनोत्या गांव भाजपा नेता विजय बंटी शर्मा का पैतृक गांव है। ग्रामीणों ने स्कूटी को पहचान लिया और इसकी सूचना विजय शर्मा को दी। उस समय उनके घर छोटे भाई की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए वे मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह वही स्कूटी है, जो एक रात पहले उनके घर से चोरी हुई थी।
हाथ बांधे, शर्ट उतरवाकर पीटा
इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचने से पहले ही भीड़ के हाथ में चला गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने नाबालिग के हाथ पीछे की ओर रस्सी से बांध दिए, उसकी शर्ट उतरवा दी और उससे पूछताछ के नाम पर जमकर मारपीट की। इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए। वीडियो में नाबालिग दर्द से कराहता दिखाई देता है, जबकि लोग उससे पूछ रहे हैं कि स्कूटी किसके कहने पर चोरी की और किसके लिए लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने किसी भंवरलाल के कहने पर स्कूटी चोरी करने की बात कही। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नाबालिग ने अकेले वारदात की थी या उसके पीछे कोई और व्यक्ति भी शामिल था। डायल-112 टीम नाबालिग को साथ ले गई
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने साथ खिलचीपुर थाने ले आई। बाद में उसके परिजन भी राजगढ़ से खिलचीपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल भी करवाया। नाबालिग के चेहरे, गर्दन और शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। नाबालिग ने पुलिस को यह भी बताया कि वह राजगढ़ से खिलचीपुर आया था और बड़े पुल के पास सरकारी जमीन पर बने एक ढाबे पर रात में रुका था। उसने आरोप लगाया कि वहां एक व्यक्ति ने उसके कपड़े उतरवाकर उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस का कहना है कि इस आरोप की भी अलग से जांच की जा रही है। खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गहलौत का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इधर, स्कूटी चोरी की शिकायत के आधार पर नाबालिग के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
Source link
#रजगढ #म #नबलग #क #रसस #स #बधकर #पट #सकट #चर #क #शक #म #मरपट #पछतछ #करत #हए #वडय #भ #रकरड #कए #rajgarh #News


