![]()
धार जिले के राजगढ़ स्थित मोहनखेड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। शिविर के समापन के बाद कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। भाजपा में शामिल हुए राकेश सिंह यादव के ड्रग्स संबंधी आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी जिम्मेदारियों से ध्यान हटाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स देश के सामने एक बड़ी चुनौती है और इससे निपटने की जिम्मेदारी सभी की है। दिग्विजय सिंह की यात्रा का संगठन से कोई संबंध नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर हरीश चौधरी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत और धार्मिक यात्रा है। इसका कांग्रेस संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार यात्रा करने का अधिकार है। जीतू बोले- किसानों और लाड़ली बहनों के मुद्दे लगातार उठा रही कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए सोयाबीन और गेहूं के समर्थन मूल्य, महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना में तीन हजार रुपए प्रतिमाह, युवाओं से जुड़े मुद्दों और अन्य जनहित के विषयों को लगातार उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है और कार्यकर्ता जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
कांग्रेस पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसके तहत पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण देकर पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में ब्लॉक, नगर और मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और जनहित के मुद्दों की जानकारी भी दी गई। कांग्रेस ने इसे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। शिविर में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी उषा नायडू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए।
Source link
#दगवजय #सह #क #यतर #नज #धर #म #कगरस #परभर #बल #सगठन #स #नह #ह #लनदन #पटवर #बल #कसन #लडल #बहन #क #मदद #उठ #रह #कगरस #Dhar #News


