सूदखोरों से तंग आकर युवक ट्रेन के सामने कूदा, मौत:  पांच लाख रुपए उधार लिए थे, तीन लाख लौटा दिए, दो लाख के लिए पीटते थे – Gwalior News

सूदखोरों से तंग आकर युवक ट्रेन के सामने कूदा, मौत: पांच लाख रुपए उधार लिए थे, तीन लाख लौटा दिए, दो लाख के लिए पीटते थे – Gwalior News

सूदखोरों से तंग आकर युवक ट्रेन के सामने कूदा, मौत:  पांच लाख रुपए उधार लिए थे, तीन लाख लौटा दिए, दो लाख के लिए पीटते थे – Gwalior News


ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एजी ऑफिस पुल के नीचे सूदखोरों जीजा-साले के आतंक से परेशान होकर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। मृतक दो बच्चों का पिता था और लंबे समय से दो सूदखोरों के भारी ब्याज और धमकियों से मानसिक रूप से प्रताड़ित चल रहा था। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर सूदखोर जीजा-साले (जितेन्द्र-कल्ला) और सूदखोर के दोस्त गजेन्द्र को ठहराया है। घटना शुक्रवार को एजी ऑफिस पुल के नीचे की है। पुलिस ने सुसाइड नोट को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस सूदखोरों की तलाश कर रही है। परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम शहर के उपनगर मुरार त्यागी नगर निवासी तिलक सिंह राणा किसान हैं। वह मूल रूप से बघेल गांव के रहने वाले हैं, लेकिन अभी त्यागी नगर में बलि बाबा की पुलिया के पास रहते हैं। तिलक सिंह ने त्यागी नगर में रहने वाले जितेन्द्र ढमोले उर्फ जितेन्द्र शर्मा के साले कल्ला शर्मा से छह महीने पहले पांच लाख रुपए उधार लिए थे। हाल ही में 3 लाख रुपए तिलक ने कल्ला को वापस दे दिए थे, लेकिन वह बकाया दो लाख रुपए और मांग रहा था। जिस पर तिलक ने एक महीने में रुपए देने का वादा किया था, लेकिन जितेन्द्र और कल्ला उस पर दबाव डाल रहे थे कि उन्हें पैसा अभी चाहिए। गुरुवार को उसे धमकाया था और अपने ही एक मित्र गजेन्द्र पुरोहित को भी बीच में लिया। सूदखोरों ने मृतक को धमकाया कि वह उसे घर से घुसकर मारेंगे। इससे वह काफी घबरा गया था। जिस पर तिलक सिंह ने एजी ऑफिस पुल के नीचे ट्रैक पर आकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही उनके बदहवास परिजन और विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। सुसाइड नोट में लिखा प्रताड़ना का दर्द पुलिस को मृतक तिलक सिंह के पास से जो सुसाइड नोट मिला है। नोट में तिलक ने लिखा है कि उन्होंने जितेन्द्र शर्मा और कल्ला शर्मा नाम के दो व्यक्तियों से 5 लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। तिलक सिंह इस कर्ज में से 3 लाख रुपये वापस भी कर चुके थे। बाकी बचे 2 लाख रुपए के लिए आरोपी जितेन्द्र और कल्ला उन पर दबाव बना रहे थे उनका कहना है था कि उनको दो लाख रुपए आज ही चाहिए वरना वह उसको घर में घुसकर मारेंगे। इससे तंग आकर तिलक ने लिखा कि सोचा घर में घुसकर यह मारेंगे उससे अच्छा है कि मैं खुद अपनी जान दे दूं। मेरी मौत की वजह जितेन्द्र और उसका साला कल्ला है। मांगा 20 टका ब्याज, घर से उठाकर की मारपीट जब तिलक ने इतना भारी और नाजायज ब्याज देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी दबंगई पर उतर आए। वे तिलक को उनके घर से जबरन उठाकर ले गए, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकियां दीं। इसी लगातार मिल रही प्रताड़ना और बदनामी से तंग आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूदखोरों ने जब कर्जा दिया था तो 3 टका ब्याज की बात की थी, लेकिन अब 20 टका ब्याज मांग रहे थे। परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। नोट में नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बेटा बोला- सूदखोर 20 प्रतिशत ब्याज मांग रहे थे घटना के बाद मृतक के बेटे अजीत सिंह ने बताया कि “मेरे पिता को आरोपी जितेन्द्र ढमोले और उसका साला कल्ला शर्मा बहुत ज्यादा परेशान कर रहे थे। हमने 5 लाख में से 3 लाख रुपए उन्होंने वापस भी कर दिए थे, लेकिन वे बचे हुए पैसों पर 20% का भारी ब्याज मांग रहे थे। पापा के साथ मारपीट की गई और लगातार धमकियां दी गईं। जिससे तंग आकर पिता ने यह कदम उठाया है। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया तिलक सिंह राणा की सुसाइड के मामले में एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। अभी सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। आगे जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#सदखर #स #तग #आकर #यवक #टरन #क #समन #कद #मत #पच #लख #रपए #उधर #लए #थ #तन #लख #लट #दए #द #लख #क #लए #पटत #थ #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *