जीतू पटवारी के भाई नाना की महिला मित्रों से की पूछताछ, ड्रग्स- Online सट्टे की लिंक मिली

जीतू पटवारी के भाई नाना की महिला मित्रों से की पूछताछ, ड्रग्स- Online सट्टे की लिंक मिली

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े ड्रग्स प्रकरण की जांच में अब नए पहलु जुड़ गए है। पुलिस नाना के कथित ड्रग्स नेटवर्क के साथ-साथ आनलाइन सट्टे के संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।

मोबाइल की Call डिटेल और डिजिटल रिकार्ड की जांच में पैडलर और युवतियों को राडार पर लिया गया है। वही शुक्रवार को मप्र कांग्रेस के संगठन प्रभारी हरीश चौधरी ने इंदौर प्रेस वार्ता कर नाना पटवारी पर हुई कार्रवाई को द्वेषपूर्वक की गई कार्रवाई से विपक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया।

नाना पटवारी के संपर्क में रही युवतियों से पुलिस की हो रही पूछताछ

  • शुक्रवार को पुलिस ने पलसिकर क्षेत्र में रहने वाली पायल साहनी को पूछताछ के लिए बुलाया। प्रापर्टी संबंधित कारोबार करने वाली पायल नाना के लगातार संपर्क में रही है।
  • इसके अलावा मोनिका, सुरभि और एक अन्य युवती से भी पूछताछ की तैयारी है। पुलिस इन सभी से नाना की गतिविधियों, संपर्कों और कथित लेन-देन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
  • जांच में शामिल अफसर के अनुसार नाना के पुराने रिकार्ड को देखते हुए युवतियों को बुला रहे है। खुशी कुलवाल आत्महत्या कांड में नाना का नाम उछला था।
  • बिजलपुर निवासी कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को राजेंद्र नगर पुलिस ने ड्रग्स पैडलर संजय कौशल उर्फ रौनी भाई और इरफान उर्फ गोलू खान के बयानों के आधार पर हिरासत में लिया था।
  • शुक्रवार को दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
  • डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने न्यायालय में बताया कि दोनों आरोपित हाई-प्रोफाइल लोगों तक मादक पदार्थ पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़े हैं।
  • गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए रिमांड आवश्यक है।

नाना पटवारी ने स्वीकारा : चार साल पहले तक ड्रग्स सेवन किया

इस बीच शुक्रवार सुबह नाना पटवारी मीडिया के सामने आया और वर्तमान में नशा करने के आरोपों से इनकार किया। उसने कहा कि तीन-चार वर्ष पहले उसने ड्रग्स का सेवन किया था और उसे अपनी गलती बताया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद इरफान से दोबारा पूछताछ की गई, जिसमें उसने दावा किया कि नाना अब भी ड्रग्स का सेवन करता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इरफान ने पूछताछ में बताया कि बुधवार को ही नाना ने भूरु उर्फ राजू खान से ड्रग्स की मांग की थी। उस समय भूरु गुजरात में था। उसने इरफान को फोन कर मुंबई बाजार क्षेत्र के एक सप्लायर से मादक पदार्थ लेने के लिए कहा। इरफान ने अपने परिचित अयान मंसूरी से आनलाइन 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए और कथित रूप से मुंबई बाजार निवासी सैयद से ब्राउन शुगर खरीदकर नाना तक पहुंचाई। पुलिस के मुताबिक इसकी डिलीवरी लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी कालोनी के आस पास की गई थी।

जांच अधिकारी अब काल डिटेल रिकार्ड, डिजिटल भुगतान, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नाना बोला मैं तो बैंगलुरु गया था,पुलिस की जांच में लोकेशन भोपाल मिली

  • नाना के वकील जय हार्डिया ने नाना के विरुद्ध दर्ज 9 प्रकरणों पर कहा ज्यादातर केस किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए थे। पुलिस द्वारा बताए प्रकरणों में नाना दोषी नहीं हुए है।
  • प्रदेश अध्यक्ष का भाई होने के कारण टारगेट किया जा रहा है। नाना ने सफाई दी और कहा जिन लोगों को पकड़ा वो विधानसभा नाना की महिला मित्रों से की पूछताछ,ड्रग्स सट्टे की लिंक मिलीक्षेत्र के हैं।
  • मुझे तो रात में पुलिस ने बताया ड्रग्स केस में पकड़ा गया है। सुबह से शाम तक पुलिस ने कोई बात ही नहीं की थी।
  • संजय कौशल का सर्विसिंग सेंटर है। पुलिसकर्मियों ने एक कार में बंद कर रखा और दिनभर इधर उधर घुमाते रहे। पुलिस वालों ने उससे फोन छीन लिया था।
  • नाना ने कहा मैं तीन दिन पूर्व तो बैंगलुरु गया था। उधर पुलिस ने उसके मोबाइल का पीएसटीएन डेटा निकाला तो भोपाल की लोकेशन मिली।

सट्टे में कैसे मिली लिंक

पुलिस ने एक आरोपित के मोबाइल की चैटिंग खंगाली तो उसमें सट्टे के हिसाब के संबंध में बातें मिली। उसने बताया मनीष नामक युवक के साथ नाना भी सट्टा लगाता है। आल पैनल नामक एप से जुड़ा हुआ है। पुलिस आगे की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की सहायता ले रही है।

वाटर पार्क में ड्रग्स की डिलीवरी

नाना के करीबी सोहन उर्फ जोजो के बयानों की नए सिरे से पड़ताल की गई। उसमें वाटरपार्क का उल्लेख हुआ है। नाना का ड्रग्स की कईं बार डिलीवरी की गई है। भुरु बैंड,इरफान,संजय कौशल,सैयद,धीरज की जानकारी मिली है।

आज 3 बजे पूछताछ के लिए पेश थाने बुलाया

पुलिस ने शुक्रवार को नाना पटवारी को नोटिस जारी कर पुन: पूछताछ के लिए बुलाया है। नाना को शनिवार दोपहर 3 बजे का समय दिया गया है। उसके साथी मानव गंगवानी को दोपहर साढ़े 12 बजे बुलाया गया है। उधर पायल साहनी ने कहा नाना से 6 लाख 50 हजार रुपये का लेनदेन था। उसने शुभम वैली के एक प्लाट की डायरी खरीदी थी। वह पिछले दो महीने से बहाने बना रहा था। रुपयों के लिए ही उसको बार बार लगा रही थी। पायल ने ड्रग्स नेटवर्क से इनकार किया और बताया मुंबई में रहने वाली मोनिका के माध्यम से नाना तक पहुंची थी।

एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास न करें

कांग्रेस किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं मानती। यदि किसी के विरुद्ध कोई तथ्यात्मक शिकायत है तो उसकी निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच होनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से एजेंसियों का दुरुपयोग कर झूठे प्रचार और मीडिया ट्रायल के माध्यम से विपक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास न करे। कांग्रेस निष्पक्ष जांच का स्वागत करती है, परंतु चयनात्मक कार्रवाई और राजनीतिक दुर्भावना का विरोध करती है।

हरीश चौधरी,संगठन प्रभारी, मप्र कांग्रेस (नोट: इंदौर में प्रेसवार्ता में बोले)

Source link
#जत #पटवर #क #भई #नन #क #महल #मतर #स #क #पछतछ #डरगस #Online #सटट #क #लक #मल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *