‘धमाल 4’ के आगे पस्त हुई आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, आठ दिनों बाद भी 50 करोड़ के आंकड़े को तरसी फिल्म

‘धमाल 4’ के आगे पस्त हुई आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, आठ दिनों बाद भी 50 करोड़ के आंकड़े को तरसी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। हालांकि, एक हफ्ते बाद अब नई फिल्मों की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट साफ देखी जा सकती है। जानते हैं अब आठवें दिन दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने की कितनी कमाई?





Alpha Box Office Collection Day 8 Alia Bhatt Starrer Movie Earning Fallen After Dhamaal 4 Release Today

अल्फा
– फोटो : X


आठवें दिन की कमाई

एक हफ्ता पूरा कर चुकी ‘अल्फा’ की आठवें दिन की कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘अल्फा’ ने आठवें दिन दूसरे शुक्रवार को 1.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन आठ दिनों में सिर्फ 49.10 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है। आठ दिनों बाद भी ‘अल्फा’ 50 करोड़ रुपए के आंकड़े से दूर ही है।


Alpha Box Office Collection Day 8 Alia Bhatt Starrer Movie Earning Fallen After Dhamaal 4 Release Today

अल्फा
– फोटो : X


‘अल्फा’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • तीसरे दिन इस फिल्म ने कमाई में इजाफा करते हुए 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं चाैथे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये रहा था। जबकि पांचवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपए जुटा लिए।
  • छठे दिन फिल्म का कलेक्शन फिर नीचे गिरा और कमाई सिर्फ 2.85 करोड़ रुपए ही रही।
  • सातवें दिन फिल्म की कमाई और नीचे आई और सिर्फ 2.50 करोड़ रुपए ही कमा सकी।
  • अब इस शुक्रवार नई रिलीज के बाद फिल्म ने आठवें दिन महज 1.65 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं।


Alpha Box Office Collection Day 8 Alia Bhatt Starrer Movie Earning Fallen After Dhamaal 4 Release Today

फिल्म ‘अल्फा’, धमाल 4
– फोटो : सोशल मीडिया


‘धमाल 4’ से मिलेगी चुनौती

‘अल्फा’ के सामने अब अजय देवगन की मल्टीस्टारर ‘धमाल 4’ बनी हुई है। ‘धमाल 4’ आज ही रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हो रही हैं। वहीं पहले दिन ‘धमाल 4’ ने खबर लिखे जाने तक 13.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। ऐसे में अब ‘अल्फा’ के आगे की राह और भी मुश्किल होने वाली है।


Alpha Box Office Collection Day 8 Alia Bhatt Starrer Movie Earning Fallen After Dhamaal 4 Release Today

अल्फा
– फोटो : X


स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है ‘अल्फा’

‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि ऋतिक रोशन ने फिल्म में यूनिवर्स के अपने किरदार कबीर के रूप में कैमियो किया है।


Source link
#धमल #क #आग #पसत #हई #आलय #भटट #क #अलफ #आठ #दन #बद #भ #करड #क #आकड #क #तरस #फलम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *