जबलपुर पुलिस का देह व्यापार ठिकाने पर छापा, 7 गिरफ्तार:  महिला मास्टर माइंड पकड़ी गई; सुरक्षा के लिए रखी थी 3 लेब्रा डाग्स – Jabalpur News

जबलपुर पुलिस का देह व्यापार ठिकाने पर छापा, 7 गिरफ्तार: महिला मास्टर माइंड पकड़ी गई; सुरक्षा के लिए रखी थी 3 लेब्रा डाग्स – Jabalpur News

जबलपुर पुलिस का देह व्यापार ठिकाने पर छापा, 7 गिरफ्तार:  महिला मास्टर माइंड पकड़ी गई; सुरक्षा के लिए रखी थी 3 लेब्रा डाग्स – Jabalpur News


जबलपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुहागी के पन्नी मोहल्ला स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से एक महिला के घर पर देह व्यापार संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने सीधे एसपी संपत उपाध्याय से की थी। शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर एएसपी अन्नू बेनीवाल के नेतृत्व में सीएसपी आशीष जैन, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा और आधारताल टीआई विपिल ताम्रकार समेत पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस सभी आरोपियों को आधारताल थाने लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला के घर पर रोज दूर-दूर से पुरुष और महिलाएं आते थे। इसे लेकर कई बार पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। दो युवकों को ग्राहक बनाकर भेजा सीएसपी ने बताया कि शुक्रवार शाम एएसपी अन्नू बेनीवाल ने एसपी को मिली सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आधारताल थाना क्षेत्र के पन्नी मोहल्ला स्थित निमेष विनोदिया के मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई से पहले पुलिस ने दो युवकों को ग्राहक बनाकर भेजा। वहां देह व्यापार के लिए एक हजार रुपए में सौदा तय हुआ। पुलिस द्वारा भेजे गए युवक ने मकान के बाहर पहुंचकर तय संकेत के अनुसार तीन बार इशारा किया। इसके बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दी। दरवाजा खुलते ही 41 वर्षीय महिला बाहर मिली। वहीं, पास में मुकेश और आरुप आपत्तिजनक हालत में बैठे थे। पुलिस जब अंदर के कमरे में पहुंची तो वहां एक अन्य महिला के साथ कुछ लोग मौजूद मिले। महिला पूरे नेटवर्क की मास्टरमाइंड जांच में पता चला कि पूरे नेटवर्क की मास्टरमाइंड एक महिला है, जो शहर के अलग-अलग इलाकों से महिलाओं को बुलाकर 500 से 1000 रुपए में सौदा तय कराती थी। हिरासत में ली गई एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसे धमकी दी जाती थी कि यदि उसने कहे अनुसार काम नहीं किया तो उसके पति को वीडियो और पूरी जानकारी भेज दी जाएगी। पुलिस ने मौके से अभय सिंह, सुबोध सिंह और संजय चौरसिया को भी गिरफ्तार किया। संजय ने पूछताछ में बताया कि मकान में रहने वाली महिला मोबाइल पर लड़कियों की फोटो भेजकर ग्राहकों से डील करती थी। पसंद आने पर सौदा तय किया जाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान मकान से तीन कुत्ते भी मिले। पुलिस के अनुसार, महिला ने उन्हें घर के बाहर इसलिए बांध रखा था ताकि किसी के आने पर वे भौंककर उसे सतर्क कर दें।

Source link
#जबलपर #पलस #क #दह #वयपर #ठकन #पर #छप #गरफतर #महल #मसटर #मइड #पकड #गई #सरकष #क #लए #रख #थ #लबर #डगस #Jabalpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *