जबलपुर में संदिग्ध देह व्यापार के अड्डे पर छापा, दो महिलाओं सहित सात हिरासत में

जबलपुर में संदिग्ध देह व्यापार के अड्डे पर छापा, दो महिलाओं सहित सात हिरासत में

पहचान के लिए हस्ताक्षर किया हुआ नोट दिया। पंटर के सौदा तय कर कमरे में पहुंचते ही उसने पुलिस टीम को संकेत दिया। इसके साथ ही पहले से तैयार पुलिस ने मौके…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 08:57:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 08:57:42 AM (IST)

जबलपुर में संदिग्ध देह व्यापार के अड्डे पर छापा, दो महिलाओं सहित सात हिरासत में
सुहागी के पन्नी मोहल्ला स्थित घर जहां पर छापेमारी की गई। नईदुनिया

HighLights

  1. आधारताल पुलिस ने पन्नी मोहल्ला में की कार्रवाई
  2. महिला थाने में देर रात तक पूछताछ जारी
  3. दो महिलाओं और पांच पुरुष हिरासत में

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सुहागी के पन्नी मोहल्ला में संदिग्ध देह व्यापार की सूचना पर शुक्रवार को आधारताल पुलिस ने एक मकान में छापामार कार्रवाई की।

दो महिलाओं और पांच पुरुषों को हिरासत में

कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं और पांच पुरुषों को हिरासत में लिया गया। सभी को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया, जहां देर रात तक कार्रवाई जारी रही।

युवक को पंटर (ग्राहक) बनाकर भेजा

पुलिस को सूचना मिली थी कि माेहल्ले के एक दो मंजिला मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक युवक को पंटर (ग्राहक) बनाकर भेजा।

मकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया

छापे के दौरान मकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची तो मकान के बाहर सन्नाटा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद मकान खोला गया, जिसके बाद अंदर जांच में सात लोग संदिग्ध स्थिति में मिले।

कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

पुलिस ने दो महिलाओं और पांच युवकों को मौके से पकड़ा। तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। एएसपी अनु बेनिवाल, आइपीएस ने मौके का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार सभी से पूछताछ की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#जबलपर #म #सदगध #दह #वयपर #क #अडड #पर #छप #द #महलओ #सहत #सत #हरसत #म

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *