![]()
नर्मदापुरम नगर पालिका में 7.78 करोड़ रुपये के राजस्व गबन मामले में शुक्रवार देर रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने नगर पालिका के राजस्व विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआई) हरीश गोस्वामी और कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी और शासकीय राशि के गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक साल पुरानी शिकायत पर कार्रवाई जानकारी के अनुसार, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने इस मामले की शिकायत करीब एक वर्ष पहले कोतवाली थाने में की थी। शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात करीब 11:42 बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। रसीदों में हेराफेरी कर करोड़ों का गबन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 1 अप्रैल 2019 से 23 अगस्त 2023 के बीच नगर पालिका में राजस्व वसूली के दौरान रसीदों में हेराफेरी की गई। आरोप है कि वसूली गई शासकीय राशि में करीब 7.78 करोड़ रुपये का गबन किया गया। विधानसभा तक पहुंचा था मामला यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। विधानसभा में प्रश्न उठने के बाद संबंधित विभागों के बीच पत्राचार हुआ और नर्मदापुरम पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने शुरू की जांच कोतवाली पुलिस ने एआरआई हरीश गोस्वामी और कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी और शासकीय राशि के गबन सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#नरमदपरम #नगर #पलक #म #करड #क #रजसव #घटल #द #करमचरय #पर #धखधड #क #ममल #दरज #रसद #म #करत #थ #हरफर #narmadapuram #hoshangabad #News


