‘पापा अकसर मम्मी पर करते थे शक…’, मासूम बेटी ने बयां की पिता की हैवानियत, घर में खून से लथपथ मिली डाक सहायक

‘पापा अकसर मम्मी पर करते थे शक…’, मासूम बेटी ने बयां की पिता की हैवानियत, घर में खून से लथपथ मिली डाक सहायक

डाककुंज कालोनी में शासकीय आवास में डाक सहायक उर्मिला सैनी की उसके पति अखिलेश सैनी ने निर्ममता पूर्वक हत्या कर डाली। बेटी और अव्यक्त स्कूल से घर लौटे त…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 07:21:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 07:21:57 PM (IST)

‘पापा अकसर मम्मी पर करते थे शक…’, मासूम बेटी ने बयां की पिता की हैवानियत, घर में खून से लथपथ मिली डाक सहायक
डाक सहायक की निर्मता से हत्या कर पति फरार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। डाककुंज कालोनी में शासकीय आवास में डाक सहायक उर्मिला सैनी की उसके पति अखिलेश सैनी ने निर्ममता पूर्वक हत्या कर डाली। बेटी और अव्यक्त स्कूल से घर लौटे तो मां का खून से सना शव देख कर घबरा गए। संयोगितागंज पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। उर्मिला की भारी हथियार से हत्या की गई है। बिस्तर एक चाकू भी पड़ा मिला है। पुलिस अखिलेश की तलाश में जुटी है।

घर के अंदर हॉल में खून से लथपथ था शव

एसीपी नीति दंडोतिया के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की है। 14 वर्षीय मासूम स्कूल से घर लौटे तो बाहर से दरवाजा बंद था और अंदर तेज आवाज में टीवी चल रही थी। घर के अंदर हाल में ही मां का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। बेटी मां से लिपट गई और उठाने की कोशिश की। उसने तत्काल मौसी पूजा को काल लगाया और घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में उर्मिला के पिता सत्यनारायण और भाई राजकुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। संयोगितागंज टीआइ केपी यादव और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर आ गए। हाल और पलंग पर खून फैला हुआ था।

naidunia_image

मंगलसूत्र, एटीएम और मोबाइल देकर भागा पापा

सुबह साढ़े नौ बजे मुझसे मिलने स्कूल आए थे। उन्होंने मुझे एटीएम कार्ड, मम्मी का मंगलसूत्र, हार मोबाइल और स्कूटर दिया। एटीएम का पासवर्ड बताया और कहा उसमें पांच लाख रुपये है। मुझसे कहा कि जरुरी काम से भोपाल जा रहे है। तुम अव्यक्त को लेकर पूजा मौसी के पास जाना। मुझे लगा मेरे पापा मम्मी को लेकर दादा-दादी के पास भोपाल जा रहे है। मैं कपड़े लेने के लिए घर आई तो देखा बाहर से कुंदी लगी है और अंदर तो टीवी चल रही है। अंदर गई तो मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उनकी आधी आंखे खुली थी। खून से सना चाकू पलंग पर पड़ा था।

पापा अक्सर मम्मी से झगड़ा करते थे। उन्हें शक था कि मम्मी किसी से बात करती है। उन्होंने मां का नेट तक बंद करवा रखा था। फोन हैक कर लिया और वाट्सएप की चैट पढ़ते रहते थे। शनिवार को ड्यूटी लगने पर झगड़ा करते थे। कहते थे-तुम ने मिलने के लिए ड्यूटी लगवाई है। घर आने पर मम्मी का फोन चेक करते थे। मैंने समझाया और मम्मी की साइड लेने पर मुझ पर भी हाथ उठाया गया। कल रात में भी उनमें झगड़ा हुआ था।

मम्मी ने खाना देने से मना कर दिया तो पापा ने आन लाइन खाना मंगवाया। शायद उन्होंने रात में हत्या की ठान ली थी। पापा ने मेरे सामने भी कईं बार मम्मी को पीटा है। मुझसे कहा था कि तेरी मां को मार डालूंगा। (जैसा उर्मीला और अखिलेश की 14 वर्षीय बेटी ने नईदुनिया को बताया) माता-पिता के झगड़े से परेशान बेटी ने गार्डन की दीवारों पर लिखी व्यथा

naidunia_image

मायके वालों ने दी थी तलाक की सलाह

उर्मीला की बुआ मंगला (जूनी इंदौर) के मुताबिक अखिलेश मूलतः टीला जमालपुरा (भोपाल) का है। बार बार झगड़ा करने पर उर्मीला का इंदौर ट्रांसफर करवा लिया था। 4 महीने तक जूनी इंदौर में ही रखा था। उसने माफी मांगी तो घर भेज दिया। लेकिन वह वापस झगड़ा करने लगा। हमने उर्मीला से कहा था कि-तू अखिलेश को तलाक देकर अलग हो जा। लेकिन उसने बच्चों के खातिर अलग होने से मना कर दिया। अखिलेश ने कहा था-तलाक लिया तो बहनों को एसिड डाल कर मार डालेगा। इस कारण उर्मीला डर कर रहती थी। उसने कहा था कि उर्मीला की हत्या कर मुंडी घर के बाहर टांग देगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में देश का पहला अनोखा प्रयोग, संपत्तियों का बनेगा यूनिक डिजिटल ID, एक ही पोर्टल पर मिलेगी सभी जानकारी

धारदार और भारी हथियार से चहरे व सीने पर मारा

टीआइ केपी यादव के मुताबिक उर्मीला के साथ संघर्ष हुआ है। घर का सामान अस्त व्यस्त मिला है। उसके सीने और चेहरे पर हमला हुआ है। पलंग पर मिलें चाकू से वार करने की संभावना नहीं है। किसी धारदार भारी हथियार से हमला हुआ है। अखिलेश के पास अगरबत्ती की डिस्ट्रीब्यूरशिप थी। वह ज्यादा वक्त घर पर बिताता था।

Source link
#पप #अकसर #ममम #पर #करत #थ #शक.. #मसम #बट #न #बय #क #पत #क #हवनयत #घर #म #खन #स #लथपथ #मल #डक #सहयक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *