गाय बचाने की कोशिश में पलटी कार:  कटनी में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई; तीनों सुरक्षित – Katni News

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी स्थित सब्जी मंडी के पास शनिवार देर रात कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। चाका की तरफ से कटनी शहर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर शोर सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Source link
#गय #बचन #क #कशश #म #पलट #कर #कटन #म #अनयतरत #हकर #डवइडर #स #टकरई #तन #सरकषत #Katni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *