अशोकनगर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:  शंकरपुर मगरदा चौराहा, आरोन रोड समेत कई इलाके प्रभावित होंगे – Ashoknagar News

अशोकनगर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती: शंकरपुर मगरदा चौराहा, आरोन रोड समेत कई इलाके प्रभावित होंगे – Ashoknagar News

अशोकनगर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:  शंकरपुर मगरदा चौराहा, आरोन रोड समेत कई इलाके प्रभावित होंगे – Ashoknagar News


अशोकनगर शहर में आज (12 जुलाई) कई इलाकों में दो घंटे बिजली गुल रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी शंकरपुर उपकेंद्र पर होने वाले रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस संबंध में जानकारी दी है। कंपनी के सहायक प्रबंधक (शहर) के अनुसार, मानसून पूर्व और नियमित रखरखाव कार्य के चलते शंकरपुर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी के तीन फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखी जाएगी। शंकरपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शंकरपुर मगरदा चौराहा, आरोन रोड, नवीन मंडी प्रांगण, ट्रेंचिंग ग्राउंड और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं, जहां बिजली नहीं आएगी। इसी तरह, नगेश्री रोड फीडर से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में अंबेडकर भवन, बाल्मीक मोहल्ला, चौधरी मोहल्ला, मोती मोहल्ला, हिरिया कॉलोनी, नगेश्री चौराहा और ईदगाह मोहल्ला आदि शामिल हैं। छैलाबाग फीडर के अंतर्गत काली माता मंदिर गौशाला, पटेल पार्क, वर्धमान स्कूल, महावीर कॉलोनी, तुलसी कॉलोनी, छ: घरा और नौ घरा कॉलोनी जैसे क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे। विद्युत कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद करने या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।

Source link
#अशकनगर #क #कई #इलक #म #आज #बजल #कटत #शकरपर #मगरद #चरह #आरन #रड #समत #कई #इलक #परभवत #हग #Ashoknagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *