इंदौर में एयरपोर्ट के पास सितंबर में मेट्रो की सुरंग बनना होगी शुरू, 12 ट्रेलर पर पहुंचे टनल बोरिंग मशीन के बैकअप पुर्जे

इंदौर में एयरपोर्ट के पास सितंबर में मेट्रो की सुरंग बनना होगी शुरू, 12 ट्रेलर पर पहुंचे टनल बोरिंग मशीन के बैकअप पुर्जे

उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर। मेट्रो अंडर गाउंड प्रोजेक्ट के लिए एक ओर शहर में जहां भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। वही अब मेट्रो के लिए जमीन के 18 मीटर नीचे सुरंग बनाने का कार्य शुरू होगा।

सबसे पहले एयरपोर्ट के पास बनने वाले भूमिगत मेट्रो स्टेशन परिसर से जमीन में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को उतारा जाएगा और यहां से दो सुरंगों बनाने का कार्य शुरू होगा। जिस टनल बोरिंग मशीन से सुरंग का निर्माण होगा उसके पुर्जे इंदौर पहुंचना शुरू हो गए हैं। 17 ट्रेलर में एक पूरी टीबीएम के पुर्जे इंदौर आ रहे हैं।

अभी तक 12 ट्रेलर में टीबीएम के बैकअप यानि पिछले हिस्से का मशीनें मुंबई से इंदौर पहुंची है। आगामी टीबीएम अगले व मध्य हिस्से के पुर्जे भी जल्द ही इंदौर पहुंचेंगे।

टनल बोरिंग मशीन की खूबियां

  • 320 टन है वजनी
  • 18 से 20 मीटर गहराई में बनाएगी सुरंग
  • थाईलैंड की टेराटेक कंपनी ने तैयार की है इंदौर आने वाली मशीन
  • दिल्ली, चैन्नई व मुंबई मेट्रो निर्माण में इस कंपनी की मशीन का हुआ है उपयोग
  • एक माह में सुरंग में 150 मीटर का हिस्सा खोदेगी मशीन
  • अभी एक टीबीएम के उपकरण आए है, दूसरी के आना बाकी है।
  • थाईलैंड से समुद्र के रास्ते मुंबई पोर्ट पर पहुंचे टीबीएम के उपकरण अब सड़क मार्ग से इंदौर एयरपोर्ट के पास मेट्रो स्टेशन परिसर तक पहुंच रहे।

टीबीएम को इस तरह समझे

सामने का हिस्सा : कटर

यह जमीन की गहराई में मिट्टी का काटकर बाहर करेगा

मध्य हिस्सा : शील्ड

यह सुरंग के लिए खोदे गए हिस्से में गोलाई में सीमेंट कांक्रीट की शील्ड तैयार करेगा, ताकि मिट्टी का कटाव न हो

अंतिम हिस्सा : बैकअप

इस हिस्से में हाइड्रोलिक सिस्टम, खोदी गई मिट्टी को निकालने की जिम्मेदारी व मशीन को चलायमान रखने के लिए पॉवर बैकअप होगा।

कंट्रोल एरिया घोषित होने से इंदौर के मेट्रो रूट के आसपास बनेगी हाईराइज इमारतें, मिल सकेंगे ज्यादा यात्री

Source link
#इदर #म #एयरपरट #क #पस #सतबर #म #मटर #क #सरग #बनन #हग #शर #टरलर #पर #पहच #टनल #बरग #मशन #क #बकअप #परज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *