नीट पेपर लीक मामले समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर इंदौर में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। अब आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। छात्रों ने 14 जुलाई को बड़े महाआंदोलन का ऐलान किया है। इसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया समर्थन
छात्रों के आंदोलन को अब कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिला है। पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने टंट्या भील चौराहे पर धरने पर बैठे छात्रों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाया और 14 जुलाई को प्रस्तावित महाआंदोलन में स्वयं शामिल होने की संभावना जताई।
11 दिनों से जारी है अनिश्चितकालीन धरना
टंट्या भील चौराहे पर चल रहे इस धरने को 11 दिन से अधिक हो चुके हैं। इसके बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ है। हर दिन नए छात्र आंदोलन से जुड़ रहे हैं, जबकि कई छात्र पहले दिन से ही धरना स्थल पर डटे हुए हैं। आंदोलन को अब प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें…
धरने पर बैठे अरुण बड़ोले और उनके साथियों ने अभिजीत दीपके को आंदोलन की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान दीपके ने छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की सराहना करते हुए उनके आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
14 जुलाई को निकलेगी रैली, होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पवन अहिरवार ने बताया कि अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल के दौरान छात्रों की सभी मांगों को उचित बताया और 14 जुलाई को इंदौर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का आश्वासन दिया है।
छात्रों ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मिल रहा समर्थन उनका मनोबल बढ़ा रहा है। पवन अहिरवार के मुताबिक, 14 जुलाई को सुबह 11 बजे टंट्या भील चौराहे से विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां छात्र अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।
Source link
#Indore #News #इदर #आ #सकत #ह #ककरच #जनत #परट #क #अभजत #दपक #छतर #आदलन #म #हग #शमल



